October 2020

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि फिर उनकी सरकार बनी तो एजुकेशन लोन माफ कर दिया जाएगा। बिहार में मेगा स्किल सेंटर बनाए जाएंगे। युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। भागलपुर में सीएम ने कहा कि यदि इस बार उन्हें मौका मिला तो नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा देंगे।

भागलपुर और नवगछिया में जाम की समस्या काे खत्म करने के लिए जल्द ही विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल बनेगा। सहरसा में मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब के अवैध कारोबारी उन्हें हराने की साजिश रच रहे हैं। जनता अवैध कारोबारियों को ही चुनाव में हराए। सहरसा के सोनबरसा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि वह केवल बिहार के लोगों की सेवा करने में रुचि रखते हैं।

लेकिन, अवैध शराब लॉबी जदयू को हराने के लिए काम कर रही है। दानापुर में सीएम ने कहा कि बिहार को अब आगे की ओर देखना होगा। आज प्रधानमंत्री देश के साथ बिहार के विकास के लिए विशेष योजनाएं बना रहे हैं। खगड़िया में नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने तय किया कि इस क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और हमने इस क्षेत्र में काम भी शुरु किया।

लालटेन का जमाना खत्म

राजद पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि अब लालटेन का जमाना खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग परिवार के बारे में सोचते हैं। लेकिन मेरे लिए पूरा बिहार ही मेरा परिवार है। जिनको पता ही नहीं कि काम कैसे होता है, वे लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 15 साल पहले स्कूलों में बच्चे नहीं जाते थे। स्कूलों में शिक्षक नहीं थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजद पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि अब लालटेन का जमाना खत्म हो गया है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पश्चिम चंपारण...राज्य और देश की सीमा पर स्थित जिला। यहां की धरती पर प्रकृति के सारे रंग हैं। हरे भरे जंगल, पहाड़, नदी-नाले सब कुछ यहां दिखते हैं। कोरोना के कारण छाई शांति चुनावी शोरगुल में अब पूरी तरह से समाप्त है। बेतिया शहर को छोड़ दें तो यहां के हर विधानसभा क्षेत्र में सौ-दो सौ मीटर पर प्रचार करती गाड़ियां दिखतीं हैं।

लगभग हर कस्बे में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय में लगे लाउडस्पीकरों से प्रत्याशियों की तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे हैं, वादों की भरमार है। कुछ वादे तो ऐसे जो हर चुनाव से पहले लोगों ने सुने हैं। युवा वोटर मुखर हैं। वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से वे सवाल भी कर रहे हैं। जात-पात और आखिरी समय की गोलबंदी यहां नई बात नहीं है, लेकिन अबतक की स्थिति में यह साफ दिख रहा है कि अखाड़े में ताल ठोक रहे निर्दलीय बागियों की काट दलीय प्रत्याशियों के लिए मुश्किल दिख रही है।

कोई बड़ी बात नहीं कि कुछ अंतत: दलीय प्रत्याशियों पर भारी पड़ें। ‌हाल के वर्षों में यहां विकास के कुछ काम हुए हैं, कुछ अधूरे हैं। छावनी क्षेत्र में बन रहा फ्लाईओवर धीमी रफ्तार का शिकार है। बगहा जाना अब उतना दुरुह नहीं रहा, जितना दो साल पहले था। पर, अब भी गली-नालियों की कमी की चर्चा लोग करते हैं। कोरोना के कारण वाल्मीकिनगर उजाड़ पड़ा है।

नेपाली नागरिकों की खरीदारी से जेब भरने वाले व्यवसायी उदास हैं। पर्यटकों की आमद थम गई है। पर, मतदाता ठीक उसी तरह जैसे दोन नहर कभी नदियों के ऊपर तो कभी नीचे से गुजरती है, गुलाटी मार रहे हैं। यानी, जो सामने पड़ा...उन्हें नमस्ते किया और आगे बढ़े। हां, बापू और कस्तूरबा की कर्मस्थली भितिहरवा की पावन मिट्‌टी को उन प्रत्याशियों की अब भी तलाश है जिनमें सच बोलने की कूबत हो।
दलीय उम्मीदवारों की राह में बाधा बने बागी

बेतिया: एनडीए से पूर्व मंत्री रेणु कुमारी बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। निवर्तमान विधायक मदन मोहन तिवारी को कांग्रेस ने उतारा है। यूं तो यहां से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन इन दोनों के बीच सीधी टक्कर होगी। भाजपा को अपने वोट बैंक का भरोसा है तो कांग्रेस प्रत्याशी पिछले कार्यकाल में किए काम और महागठबंधन के समीकरण के सहारे अपनी नैया पार उतारने की जुगत में हैं।

लौरिया: निवर्तमान विधायक गायक विनय बिहारी को भाजपा ने फिर टिकट दिया है, जबकि राजद ने शंभू तिवारी को उतारा है। दोनों की राह में सबसे बड़ी बाधा बागी हैं। विनय को तो घर से ही चुनौती मिल रही है। उनकी करीबी रिश्तेदार नीलम सिंह निर्दलीय उतर उनके वोट बैंक में सेंधमारी कर रहीं हैं। कभी आरजेडी के नेता रहे रणकौशल बसपा टिकट पर मैदान में आकर शंभू तिवारी के लिए मुसीबत बन गए हैं।

चनपटिया: इस विधान सभा क्षेत्र से भाजपा ने अपने सीटिंग एमएलए प्रकाश राय की जगह गुनौली पंचायत के चार बार मुखिया बने उमाकांत सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अभिषेक रंजन को टिकट दिया है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी त्रिपुरारी तिवारी जम कर प्रचार कर रहे हैं और मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं। वैसे यहां से कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेतिया शहर की छावनी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सात निश्चय में भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सीएम को जेल भेजने की बात कही। चिराग शनिवार काे मोतिहारी, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा काे संबाेधित कर रहे थे।

उन्हाेंने बिहार की बर्बादी के लिए 15 वर्षों के जंगलराज के बाद अगले 15 वर्ष तक कुशासन बाबू की सरकार का रहना बताया। शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि रसूखदार लोगों के यहां शराब की होम डिलीवरी की जा रही है।

बड़ी पटनदेवी में चिराग

शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में शनिवार को चिराग ने पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत में कहा कि पिता के बगैर यह पहला जन्मदिन है। चुनावी रणभूमि में विजय की कामना से देवी माता का आशीर्वाद लेने आए हैं। पापा की इच्छा को पूरा करना है। उन्हाेंने दावा किया कि बिहार में भाजपा व लोजपा की सरकार बन रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में शनिवार को चिराग ने पूजा-अर्चना की।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा को न तो गठबंधन धर्म और न ही राजधर्म निभाना आता है। लोजपा को आगे कर भाजपा अपने ही साथी दलों को नुकसान पहुंचा रही है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि प्रथम चरण में ही महागठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

युवा, शिक्षक और स्कीम वर्कर में एनडीए के खिलाफ जबर्दस्त नाराजगी है। क्या सरकार बनी तो माले भूमि सुधार कानून लागू कराएगी? इस सवाल का दीपंकर ने सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि साझा घोषणापत्र में बटाईदार को भी रैयती किसान की तरह योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षक सहित अन्य कर्मियों को समान काम समान वेतन नहीं मिलने पर क्या माले महागठबंधन से अलग हो जाएगी? इस पर भट्टाचार्य ने कहा-पहले सरकार को बनने तो दीजिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दीपंकर ने दावा किया कि प्रथम चरण में ही महागठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

गणतंत्र की नगरी वैशाली समय के बदलाव के साथ समाजवादियों की प्रयोग भूमि रही है। आजादी के बाद लोहिया, जेपी, कर्पूरी और सत्ता विरोध के प्रतीक रहे। कांग्रेस के खिलाफ हमेशा यहां की धारा रही। 77 के आंदोलन और बाद में मंडल राज के बाद सामाजिक न्याय की धारा के साथ। लालू ने भी राघोपुर को अपना दूसरा घर चुना। राबड़ी यहां से लड़ीं।

जीती भी और हारी भीं। 2015 में तेजस्वी और तेजप्रताप वैशाली जिले के ही राघोपुर और महुआ से चुनाव लड़े व जीते। आठ में से छह सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली। रामविलास पासवान भी राजनीतिक क्षितिज पर हाजीपुर से ही चमके और अंत तक यहां की राजनीति के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व भी रहे। चिराग की लोजपा भी वैशाली में जमीन तलाश रही है।

लालगंज और राघोपुर में भाजपा के खिलाफ भी मैदान में प्रत्याशी उतार कर यह कोशिश है कि हम विरोध की राजनीति करते हैं, लेकिन मतदाता इसे बखूबी समझ रहे हैं। महुआ और महनार में जदयू के खिलाफ लोजपा मैदान में है। 2015 में हाजीपुर से भाजपा और लालगंज से लोजपा को सफलता मिली थी। इस बार सभी सीटों पर मुकाबला संघर्षपूर्ण है।

नीतीश को चुनौती दे रहे और बदलाव का नारा लगा रहे तेजस्वी को राघोपुर में भाजपा प्रत्याशी में कड़ा मुकाबला है। राजग वोट को काटने में अगर लोजपा सफल होती है तो तेजस्वी के लिए राह आसान होगी। जबकि लालगंज में पहली बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह को महागठबंधन के साथ-साथ स्वजातीय वोटों पर भरोसा है। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय है। पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। राजग की ओर से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह मैदान में हैं।
वैशाली में लोजपा कई जगहों पर मुकाबले को बना रहा त्रिकोणीय। पासवान की ‘पहचान भूमि’ में चिराग की होगी परीक्षा। तेजस्वी को घर में ही घेरने की कोशिश कर रहा एनडीए।

  • हाजीपुर विधानसभा: यहां राजद के देवकुमार चौरसिया और भाजपा के अवधेश सिंह के बीच सीधी लड़ाई है। कई प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा के बागी अजीत सिंह के साथ वोटों का नुकसान एनडीए को हो सकता है।
  • राघोपुर विधानसभा: इस विधानसभा क्षेत्र पर पूरी दुनिया की नजर है। राजद नेता तेजस्वी यादव फिर से यहां मैदान में हैं। इनके सामने भाजपा की ओर से सतीश कुमार हैं। लोजपा ने भी अपना उम्मीदवार राकेश रौशन को उतारा है, लेकिन कांटे की टक्कर राजद और भाजपा में होने की संभावना है।
  • महनार विधानसभा: यहां रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी राजद प्रत्याशी हैं। इनके सामने जदयू से उमेश कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। टक्कर इन्हीं दोनों के बीच है। हालांकि रालोसपा के त्रिवेणी चौधरी व लोजपा के रवींद्र सिंह भी मैदान में हैं।
  • लालगंज विधानसभा: यहां कांग्रेस के राकेश कुमार पप्पू और भाजपा के संजय सिंह आमने सामने हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुन्ना शुक्ला के कारण संघर्ष त्रिकोणीय हो गया है। रालोसपा के दिनेश कुशवाहा और लोजपा के राजकुमार साह भी मैदान में हैं।
  • वैशाली विधानसभा: यहां जदयू के सिद्धार्थ पटेल और कांग्रेस के संजीव सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। यह और बात है कि लोजपा अजय कुमार कुशवाहा उसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में हैं।
  • महुआ विधानसभा: यहां त्रिकोणीय मुकाबला संभावित है। जदयू की आसमां परवीन, लोजपा के संजय सिंह और राजद के मुकेश कुमार रौशन के बीच टक्कर है।
  • राजापाकर विधानसभा: जदयू से महेंद्र राम और कांग्रेस की प्रतिमा दास के बीच सीधी टक्कर है। लोजपा के मृत्युंजय पासवान मृणाल भी यहां से प्रत्याशी हैं।
  • पातेपुर विधानसभा: इस बार यहां भाजपा के लखेन्द्र पासवान और राजद के शिवचंद्र राम के बीच सीधी टक्कर है।

विकास, नौकरी की बात हो रही पर सब कुछ जाति पर ही खत्म

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय वैशाली में एनडीए की जीत के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। राजग के लिए इस जिले में लोजपा कई जगहों पर परेशानी का सबब बनी है। महनार में पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं, जबकि मुख्य मुकाबला जदयू प्रत्याशी उमेश कुशवाहा से है। लोजपा यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है। वैशाली में कोई एक मुद्दा नहीं है।

मुद्दा है कि क्या बदलाव के लिए वैशाली तैयार है या विकास के साथ न्याय के रास्ते पर ही चलेगा। वैशाली जाने के क्रम में हाजीपुर-सुगौली रेलखंड को दिखाते हुए राकेश कहते हैं कि बदलाव और विकास दिखने लगा है। दिवंगत रघुवंश बाबू की अंतिम इच्छा महात्मा बुद्ध के वैशाली में अस्थिकलश लाने की थी, देखिए कब पूरा होगा। विकास, नौकरी, बदलाव की बात हो हो रही है, लेकिन सब कुछ जाति पर ही खत्म हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वैशाली में लोजपा कई जगहों पर मुकाबले को बना रहा त्रिकोणीय। पासवान की ‘पहचान भूमि’ में चिराग की होगी परीक्षा। तेजस्वी को घर में ही घेरने की कोशिश कर रहा एनडीए।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा है कि विपक्ष को 10 लाख नौकरी देने के अपने वायदे के पहले उनके शासनकाल में हुए 20 लाख पलायन के बारे में बताना चाहिए। नड्‌डा शनिवार को सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित बुद्धिजीवी समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग आज भी पुराने जंगलराज को नहीं भूल पाए हैं। कैसे भय और डर के साये में लोगों को रहने को विवश होना पड़ता था।

अपराध चरम पर था और लूट, अपहरण से पूरा प्रदेश त्रस्त था। पूरे सूबे में लोग पलायन कर रहे थे। एनडीए सरकार बनने के बाद स्थिति बदली और बिहार न केवल अंधेरे से बाहर निकला बल्कि विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा है। नड्‌डा ने कहा कि पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। समागम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख व गोपाल कृष्ण अग्रवाल के अलावा बुद्धिजीवी समाज के लोग शामिल हुए।

नित्यानंद का जाति कार्ड : बोले-भूपेंद्र यादव ने यादव वंश के कई को संसद में भेजा है

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने यादव बहुल राघोपुर विधानसभा में चुनावी मंच से तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। कहा कि सतीश कुमार यहां के हैं। खतियान इनका है। जमीन इनकी है तो वोट भी सतीश को मिलना चाहिए। राघोपुर में अगर तेजस्वी की जमीन होगी भी तो वह किसी से नौकरी के बदले ले लिए होंगे। राय ने तेजस्वी की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि उन्हें अहंकार हो गया है।

पोस्टर से राबड़ी देवी व लालू प्रसाद का फोटो गायब है। कहा कि बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने आपके वंश के लोगों को भारत के कोने-कोने से सांसद बनाकर पार्लियामेंट में भेजा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से असम तक आपके वंश का पताका भूपेंद्र ने फहराया है। भूपेंद्र के हाथों को मजबूत करते हुए सतीश कुमार को वोट दें। वही भूपेंद्र यादव ने कहा तेजस्वी यादव के पास बिना नौकरी व रोजगार के ही करोड़ों रुपए बैंक खाते में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाजीपुर में रोड शो करते भाजपा नेता जेपी नड्डा, भूपेन्द्र यादव, नित्यानंद राय।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पटना जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र के 4830 मतदान केंद्र पर 3 नवंबर को मतदान के दिन अर्द्धसैनिक बल के 12500 जवान तैनात रहेंगे। शनिवार को एसके मेमोरियल हॉल में समीक्षा सह केंद्रीय अर्धसैनिक पुलिस बल के अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक के दौरान डीएम कुमार रवि ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने 9 विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक पुलिस बल की 125 कंपनियाें की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी बलों से शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आपेक्षित सहयोग लेना है। इससे पहले पदाधिकारियों और अर्द्धसैनिक बलों को संबंधित विधानसभा के डिस्पैच सेंटर तक पहुंचने, कोविड-19 के मानक, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक पुलिस बल के अधिकारियों से उनकी समस्या व सुझाव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।

इसके साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर पर संपन्न होने वाले कार्य, मतदान केंद्र पर पहुंचने व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने संबंधी तथ्यों से अवगत कराया गया है। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा, उप विकास आयुक्त रिची पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12,500 paramilitary personnel will be deployed at booths, 125 companies deputation for 4830 booths


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पूर्वी चंपारण में चुनावी बयार कुछ अधिक ही तीखी है। कुछ सीटों पर मतदाताओं का रुख बता रहा है कि मुकाबला यहां सीधा नहीं है, बल्कि महागठबंधन और एनडीए को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नाको चने चबाने होंगे। सबसे अधिक मुसीबत में उन्हें अपनों ने ही डाला है।

भाजपा और जदयू प्रत्याशियों को बागियों ने दहशत में डाल रखा है तो महागठबंधन की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है। चुनाव मैदान में डटे सीटिंग एमएलए को कई स्थानों पर तीखे सवाल से जूझने पड़ रहे हैं तो अन्य प्रत्याशियों से भी भविष्य का एजेंडा पूछा जा रहा है। यानी, आमतौर पर मौन रहने वाले मतदाता इस बार मुखर दिख रहे हैं। वादे और दावे के बीच उलझते रहने वाले इस जिले के हिस्से में उपलब्धियां कम आईं हैं, गंवाया अधिक है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जरूर बन गया, पर जरूरी संसाधन से यह अब भी वंचित है। चीनी मिलों में अबतक ताले लटके हैं। हर वर्ष बाढ़ का रूप विकराल होता जा रहा है। इससे बचाव के वादे कागजों में दफन हैं। सबसे भद्दा मजाक तो उस मोतीझील के साथ हो रहा है, जिसके नाम पर जिला मुख्यालय का नामकरण मोतिहारी किया गया है।

शहर के मध्य में स्थित इस झील को पर्यटन के लिए विकसित करने के नाम पर पिछले कई चुनावों से वोट बटोरे जाते हैं। चुनाव से ऐन पहले जलकुंभी निकालने तक का काम होता है, फिर मतदाताओं की तरह उसे भी उसी हाल में छोड़ दिया जाता है। उचित प्रबंधन के अभाव में यहां से देश को सैकड़ों डॉक्टर देने वाले आयुर्वेदिक काॅलेज का एफिलिएशन अब खत्म हो गया है।

चुनाव के अब महज दो दिन शेष रह गए हैं, सो लोग इन बातों की चर्चा कर अपनी-अपनी खीज उतार रहे हैं। बापू की कर्मस्थली रहे पूर्वी चंपारण के मतदाता बस इस उम्मीद में इस बार भी वोट डालेंगे कि ...किए जा रहे वादे शायद इस बार उनके प्रतिनिधि पूरे कर दें।
राजग-महागठबंधन दोनों को लगाना पड़ेगा पूरा जोर

  • गोविंदगंज: यहां एलजेपी ने निवर्तमान विधायक राजू तिवारी को उतारा है। भाजपा से सुनीलमणि तिवारी हैं। कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार को जीत के लिए भेजा है। यहां कैडर वोट मायने रखेगा। कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • केसरिया: जदयू ने शालिनी मिश्रा तो आरजेडी ने सीटिंग एमएलए डॉ. राजेश का टिकट काट संतोष कुशवाहा को उतारा है। डॉ. राजेश निर्दलीय डटे हैं। वहीं, शालिनी को भाजपा के बागी रामशरण चुनौती दे रहे हैं।
  • मधुबन: सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह मैदान में हैं। आरजेडी के मदन प्रसाद चुनौती दे रहे हैं। पूर्व विधायक शिवजी राय जाप से हैं। मंत्री के लिए निगेटिव प्वाइंट यह है कि इस बार वैश्य वोटरों में सेंधमारी होगी।
  • पिपरा: बीजेपी ने निवर्तमान विधायक श्याम बाबू यादव को उतारा है। महागठबंधन ने माकपा के राजमंगल प्रसाद हैं। राजमंगल क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में किए गए काम और वादे को लेकर बीजेपी प्रत्याशी को घेर रहे हैं।
  • कल्याणपुर: बीजेपी ने सीटिंग एमएलए सचींद्र प्र. सिंह को उतारा है। आरजेडी ने मनोज यादव हैं। वे पूर्व एमएलए यमुना यादव के पुत्र हैं। बसपा प्रत्याशी बदीउज्जमां ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
  • हरसिद्धि: बीजेपी ने पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान को टिकट दिया है। आरजेडी ने सीटिंग एमएलए राजेंद्र कुमार की जगह कुमार नागेंद्र बिहारी को उतारा है। रालोसपा के रमेश पार्टी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोतिहारी शहर के बीच में स्थित मोतीझील, जहां विकास के बाद पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

फरकिया यानी फरक (फर्क) मतलब बाकियों से अलग। खगड़िया के बेलदौर विधानसभा का ये हिस्सा है। चौथम की 13 में से 4 पंचायतें फरकिया इलाके का हिस्सा हंै। अकबर के नवरत्नों में से एक टोडरमल को इस क्षेत्र के पैमाइश का जिम्मा मिला, लेकिन वे पैमाइश नहीं कर सके। वजह यहां का दलदल भरा जंगली इलाका।

इसलिए उन्होंने इसे बाकी इलाके से फर्क कर दिया। लंबा अरसा बीत गया, लेकिन फरकिया आज भी वहीं खड़ा है। धूल और बाढ़ को छोड़ इस इलाके ने आज तक दुनिया देखी ही नहीं है। अगर गांव से बाहर आना हो तो नाव ही एकमात्र सहारा है। करीब 70 हजार की आबादी फरकिया दियारा में ही रहती है। नवादा घाट पर एक पुल का निर्माण पिछले एक वर्ष से हो रहा है।
फरकिया की तरह ही खगड़िया के बाकी हिस्से के लोग भी खूब ठगे गए हैं। इलाके में मेगा फूड पार्क बना। ये सही तरीके से काम करे तो इलाका तरक्की की नई इबादत लिख दे। लेकिन ये हाथी का दांत ही साबित हुआ है। यही फरक है, और यही इस इलाके की बदकिस्मती... इसीलिए खगड़िया बाकी मामलों में भी फरकिया ही है।
बेशर्म सियासत की विडंबना देखिए...फरकिया में भी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। एक बार फिर से विकास के सपने दिखाए जा रहे हैं। इलाके के लोगों ने दगा को ही अब अपना किस्मत मान लिया है। चुनाव के वक्त मतदाता शतरंज का मोहरा भर ही तो होता है।

इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

  • खगड़िया: 15 वर्षों से जदयू का कब्जा है। इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। यही कारण है कि यहां जातीय समीकरण भी उलझ गया है। एनडीए प्रत्याशी पूनम देवी यादव, कांग्रेस के छत्रपति यादव, जाप से मनोहर यादव, लोजपा से रेणु कुमारी और निर्दलीय ई. धर्मेंद्र अपने वोटरों के दम पर मैदान में जमे हैं। यह सीट यादव बहुल है।
  • बेलदौर: इस बार यहां जदयू के पन्ना लाल पटेल और कांग्रेस के डॉ. चंदन यादव के बीच सीधी टक्कर है। जाप से कुशवाहा उम्मीदवार नागेंद्र सिंह त्यागी और लोजपा के मिथिलेश निषाद भी इस मुकाबले में हैं। इन दोनों के पास भी अपनी जाति का वोट बैंक है। कुल मिलाकर गणित यहां बैठता है कि लोग जदयू और कांग्रेस को आमने-सामने देख रहे हैं।
  • अलौली: 2015 में पहली बार राजद ने जीत का परचम लहराया था। इस बार उम्मीदवार बदल दिया है। रामवृक्ष सदा राजद से हैं। चूंकि यह स्व. पासवान का गृह क्षेत्र है, इसलिए इस सीट पर उनका दबदबा रहा है। पूर्व विधायक रामचंद्र सदा को लोजपा ने खड़ा किया है। जदयू की साधना देवी के चलते मुकाबला पूरी तरह से त्रिकोणात्मक हो गया है।
  • परबत्ता: यह सीट भूमिहार व यादव बहुल है। जदयू के डॉ. संजीव व राजद से दिगंबर तिवारी चौरसिया आमने-सामने हैं। लोजपा से टिकट देकर आदित्य कुमार शौर्य भी मुकाबले में हैं। बावजूद जदयू और राजद के बीच सीधी टक्कर होगी क्योंकि राजद और जदयू का बेस वोट गोलबंद दिख रहा है। जातीय गोलबंदी भी स्पष्ट देखने को मिल रही है। इस सीट पर डॉ. संजीव के पिता आरएन सिंह लंबे समय से विधायक रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चौथम इलाके की इस नदी के उस पार है फरकिया


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जिला कुल्लू की भुंतर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अफीम की भुक्की भारी मात्रा में बरामद की है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भंतुर पुलिस की एक टीम ने बंजौरा के पास नाकेबंदी कर रखी थी और इस दौरान जब एक वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 209 किलो 706ग्राम अफीम की भुक्की बरामद की है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुखदीप सिंह (24) पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पूर्वाल आर्यन सदर गुरदासपुर पंजाब, गगनदीप शर्मा (24) पुत्र बचन लाल खाहन गुरदासपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों अफीम की भुक्की को श्रीनगर से लेकर आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सिर से जुड़ी बहनों सबा और फरहा ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल कैंपस से मतदाता जागरुकता रथों को रवाना करने के मौके पर कहा-वोट देना हमारा फर्ज है। जब मैं वोट दे सकती हूं, तो आप क्यों नहीं? 30 ई-रिक्शा को जागरुकता के लिए रवाना किया गया।

पीडब्ल्यूडी कोषांग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को घर से मतदान केंद्र लाया जाएगा और वापस घर पहुंचाया जाएगा। जिले में पांच पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मौके पर उपविकास आयुक्त रिची पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस प्रियंवदा भारती सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

सलमान खान से दोनों बहनें खफा

बचपन से ही सिर से जुड़ी जुड़वां बहनें सबा-फरहा पटना में समनपुरा में रहती हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर जो प्रेरक कहानियां पोस्‍ट की हैं उनमें 23 साल की सबा-फरहा की कहानी भी है। नदाैल के सिलमपुर गांव के मूल निवासी माे. शकील काे सात बेटियां हैं, जिनमें ये दाेनाें जुड़वां भी हैं। उन्हें एक बेटा है।

15 साल पहले जुड़वां बहनें मुंबई में जाकर सिने स्टार सलमान खान से मिल चुकी हैं। सलमान काे राखी बांधी थी। सलमान ने उन्हें मुंहबाेली बहन कहा था, पर अब सबा-फरहा उनसे काफी खफा हैं। उनका कहना है कि उन्हाेंने जाे वादा किया था, नहीं निभाया। अब कभी उनसे मिलने नहीं जाऊंगी। जुड़वां बहनाें ने कहा कि सरकार की मदद से वालिद माे. शकील माैर्यलाेक में फास्टफूड की दुकान चलाते हैं, पर इसका किराया 20 हजार है। नगर निगम किराया माफ कर दे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बचपन से ही सिर से जुड़ी जुड़वां बहनें सबा-फरहा पटना में समनपुरा में रहती हैं।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

ठियोग में शनिवार को सैकड़ों मजदूरों ने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने सहित मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली। मजदूर यूनियन एटक की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर से आये यूनियन के पदाधिकारियों व स्थानीय इकाई के सैकड़ों मजदूरों ने शताब्दी समारोह में भाग लिया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित राज्यस्तरीय शताब्दी समारोह में एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज, महासचिव देवकीनंदन चौहान, शशि पंडित, संजय शर्मा, करनैल सिंह आदि ने मजदूरों को बधाई देते हुए सरकार से मजदूरों के हितों को कायम रखने की मांग की। इस मौके पर यूनियन के नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग जोरशोर से उठाते हुए कहा कि साठ साल की आयु के बाद मजदूरों को पेंशन न देना उनके साथ अन्याय है जबकि विधायकों मंत्रियों को एक बार चुने जाने के बाद ही जीवन भर पेंशन मिलती है। इसके अलावा मजदूरों ने अपना दस सूत्रीय मांगपत्र भी पेश किया।

इस मांग पत्र में जीवन निर्वाह योग्य वेतन व सामाजिक सुरक्षा, मजदूर विरोधी नियमों को वापिस लेने और श्रम कानूनों में मजदूर हितों की रक्षा करने, किसान विधेयक वापिस लेने सहित कई मांगे रखी गई है। इस अवसर पर एटक के सौ वर्ष के इतिहास को लेकर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया व प्रदेश में यूनियन के संस्थापक कामरेड कामेश्वर पंडित व अन्य मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर कई पूर्व मजदूर सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। यूनियन ने 26 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की हड़ताल में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का एलान किया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों, मंडलों और शाखाओं से आये विभिन्न विभागों के मजदूर, मिड डे मील वर्कर और अन्य वर्कर भी शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ठियोग में शनिवार को एटक के शताब्दी समारोह से पूर्व रैली निकलते सैंकड़ों मजदूर


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 नवंबर को पटना जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारीशरीफ और बख्तियारपुर में मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर शनिवार की रात 12 बजे के बाद से पटना जिले से लगने वाली आठ जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया।

इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर चौकसी को बढ़ा दी गई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले में 60 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। 33 चेकपोस्ट जिले की सीमाओं पर हैं और 27 चेकपोस्ट पटना शहर में बनाए गए हैं। सभी चेक पोस्टों को सघन वाहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार सक्रिय है। अर्धसैनिक बलों के साथ पटना पुलिस के जवान और अधिकारी भी चौकसी में लगे हुए हैं। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। मतदान में किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा करने वाले के साथ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
नदी के रास्ते असामाजिक और अराजक तत्व पटना में प्रवेश न करें इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। 3 नवंबर को अहले सुबह से नदियों में पैट्रोलिंग शुरू हो जाएगी। इसमें एनडीआरएफ की 20 टीमों को लगाया जाएगा। ये टीमें मनेर में रामपुर दियारा से अथमलगोला तक के घाटों पर नजर रखेंगी। इसके साथ ही मतदान के दिन संबंधित इलाके के गंगा घाटों को भी बंद कर दिया जाएगा।

इन घाटों पर किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। उधर, शांतिपूर्ण मतदान और मतदाताओं के बीच निर्भीक रहने का संदेश देने के लिए शहर के सभी थाना इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में एसपी, एएसपी और अन्य अधिकारी शामिल थे। अर्धसैनिक बलों के साथ एएसपी और थानेदारों ने अपने-अपने इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों को मतदान को लेकर जागरूक भी किया।

एएसपी स्वर्ण प्रभात, कोतवाली थानेदार सुनील सिंह, पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही, बुद्धा काॅलोनी थानेदार रविशंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख इलाके में बाइक के साथ फ्लैग मार्च किया और बूथों का भी निरीक्षण किया।

प्रशासन सतर्क, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च

मतदान के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ बटालियन की टीम ने फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। मार्च फुलवारी के ईसापुर राय चौक से सदर बाजार, पेठिया बाजार, फुलवारी प्रखंड, नयाटोला आदि इलाकों से गुजरा। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि मतदाताओं में मतदान के प्रति विश्वास जगाने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है।

21 हजार फरार वारंटियों के नाम मतदाता सूची से कटेंगे

शांतिपूर्ण मतदान के लिए पटना और नालंदा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वैसे अपराधी जिनके जेल में रहते हुए मतदान प्रभावित होने की आशंका थी उनपर सीसीए लगाया गया। दूसरे जेल में स्थानांतरित किया गया। 5300 वारंट का तामीला कराया गया। दोनों जिलों को मिलाकर लगभग 2100 वारंट का तामीला नहीं
हो पाया है। ये लंबे समय से फरार हैं। अब पुलिस ने इन अपराधियों
का नाम मतदाता सूची से कटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर आईजी सेंट्रल रेंज संजय सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अर्धसैनिक बल और जिला पुलिस बल लगातार सक्रिय है।
वाहनों से जब्त किए गए 2.60 करोड़ रुपए

पटना और नालंदा जिलों में बने चेकपोस्ट पर वाहन जांच जारी है। दोनों जिलों को मिलाकर वाहनों से पुलिस ने 2.60 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। वहीं लगभग 95 हजार लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए दोनों जिलों में लगभग 60 हजार लोगों से पुलिस ने बांड भरवाया है। वहीं 563 लोगों के लिए सीसीए का प्रस्ताव भेजा है। इस दौरान सात हजार आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन हुआ है वहीं 150 अवैध हथियार और चार सौ राउंड कारतूस जब्त किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि मतदाताओं में मतदान के प्रति विश्वास जगाने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पुलिस थाना रामपुर के नोगली में शुक्रवार देर रात एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक की उपचार के दौरान खनेरी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान राजिंद्र सिंह, पुत्र मेवा लाल, गांव व डाकघर कोटखाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जब यह हादसा हुआ तो आवाज सुन कर आसपास के घरों से लोग बाहर निकले तो यह देख हैरान रह गए कि कार चालक कैसे कार पर नियंत्रण खो कर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कार आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे घुस गया।

जिसके बाद किसी ने पुलिस को हादसे होने की सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के सहयोग से घालय चालक को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

विधानसभा चुनाव के बीच आयकर विभाग ने राज्य के प्रमुख ठेकेदारों के गड़बड़झाले की कब्र खोदनी शुरू कर दी है। गुरुवार से पटना सहित पांच जिलों में जारी कार्रवाई के दौरान आयकर को इनके ठिकानों से कई सनसनीखेज दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों की स्क्रूटनी जारी है और उसके आधार पर जांच भी आगे बढ़ रही है।

सूत्रों के अनुसार एक ठेकेदार के ठिकानों से आयकर को मिले दस्तावेज में यह बात सामने आई है कि बिना सर्विस और आपूर्ति के साक्ष्य के भुगतान किए गए। इतना ही नहीं फर्जी पार्टियों को भुगतान दिखाया गया और दस्तावेजों में फर्जी खरीद के भी संकेत मिले हैं। दिलचस्प यह है कि जिन पार्टियों से फर्जी खरीद की बात दिखाई जा रही है उनका अस्तित्व ही नहीं है, लेकिन उन्हें लेनदार के तौर पर दिखाया गया।

ऐसे लेनदारों के नाम पर 20 करोड़ की रकम दिखाई गई जिसके दस्तावेज आयकर के हाथ लगे हैं। इसके अलावा फर्जी पार्टियों के नाम पर बैंक दस्तावेज, खाते और अन्य दस्तावेजों का पता चला है, जिनकी जांच आयकर विभाग कर रहा है। दस्तावेजों और फील्ड जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि इन पार्टियों का अस्तित्व ही नहीं है और एक ठेकेदार द्वारा इन कंपनियों के नाम पर बैंक खाता खोलकर संचालित किए जा रहे थे।

एक अन्य ठेकेदार के ठिकानों से आयकर को जो दस्तावेज मिले हैं उसमें यह बात भी सामने आई है कि खर्च को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा था और उसके एवज में किए गए भुगतान को ठेकेदार के ही लोग बैंक से निकाल रहे थे। यह भी पता चला कि मजदूरों के भुगतान के नाम पर करीब 15 करोड़ दिखाए गए थे लेकिन सर्च के दौरान यह भी फर्जी पाया गया।
चेक से फर्जी खरीद की जा रही थी और वह रकम कैश में वापस आ जाती थी

एक ठेकेदार के ठिकानों से बढ़ा हुआ खर्च दिखा कर 15 करोड़ की गड़बड़ी का पता चला है। इस ग्रुप ने बिहार के अलावा ओडिशा और मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा है। एक अन्य मामले में यह बात भी सामने आई है कि चेक से फर्जी खरीद की जा रही थी और वह रकम कैश में वापस आ जाती थी। इससे होने वाली कमाई को संपत्तियों की खरीद और व्यावसायिक भवनों के निर्माण में इन्वेस्ट किया जाता था।

इस मोडस ओपेरेंडी से करीब 10 करोड़ की कमाई का पता चला है। गौरतलब है कि आयकर विभाग पटना, भागलपुर, हिलसा, कटिहार और गया में करीब एक दर्जन ठेकेदारों के ठिकानों पर सर्च और सर्वे कर रहा था। इसमें पटना के दो बड़े सरकारी ठेकेदार का भी नाम सामने आया है। इसके अलावा स्टोन चिप्स के कारोबार से जुड़े गया के कई व्यवसायियों के ठिकाने पर भी आयकर ने दबिश बनाई है। गया से आयकर की टीम ने करीब 8 करोड़ रुपए कैश जब्त किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आयकर विभाग पटना, भागलपुर, हिलसा, कटिहार और गया में करीब एक दर्जन ठेकेदारों के ठिकानों पर सर्च और सर्वे कर रहा था। इसमें पटना के दो बड़े सरकारी ठेकेदार का भी नाम सामने आया है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शिमला शहर के कई क्षेत्रों में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। गुम्मा और गिरी में लो वोल्टेज के कारण बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई। इस कारण इन परियोजनाओं से शहर के लिए पानी की सप्लाई कम हुई। इससे शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी शिमला शहर में कई क्षेत्रों में शनिवार को पानी की सप्लाई बाधित हुई।

शहर के लिए पानी की सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी गुम्मा और गिरी परियोजनाओं के लिए बिजली की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर पावर कट लगने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी आ रही है। शनिवार को भी यहां पर लो वोल्टेज होने के कारण बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई जिससे इन परियोजनाओं से पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो पाया।

सुबह दस बजे से गिरी परियोजना से मात्र एक ही पंप चल पाया, बाकी तीन पंप नहीं चल पाए। इससे गिरी से बहुत ही कम पानी शिमला को मिला है। इसी तरह गुम्मा में भी तीन ही पंप चल पाए। इस कारण इससे भी दिन को कम पानी लिफ्ट हो पाया। शाम तक इन दोनों परियोजनाओं के सभी पंप नहीं चल पाए। दोनों बड़ी परियोजनाओं से पानी कम लिफ्ट होने के कारण शहर कई क्षेत्रों में पानी की दिक्कत आई।

नाभा, फागली, रूलद्ध भट्टा और कैथू एरिया में पानी की सप्लाई इससे प्रभावित हुई। इसी तरह छोटा शिमला के कुछ एरिया में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। इससे पहले बीते दिन चुरूट में पानी के टैकों की सफाई के चलते भट्टाकुफर, ढली, सिमिट्री एरिया सहित कई जगहों पर पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी थी। वहीं शनिवार को गुम्मा और गिरी परियोजाओं से शहर को पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।

शनिवार को सभी परियोनाओं से शिमला शहर के लिए कुल 35.60 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई। इससे जहां कई एरिया में पानी नहीं पहुंचा हैं, वहीं कुछ एरिया में पानी की सप्लाई का समय भी कम करना पड़ा।

जल स्रोतों में पानी कम होने से भी आ रही समस्या
पानी कम होने की एक वजह जल स्रोतों के जल स्तर में आ रही कमी भी है। बताया जा रहा है कि गिरी नदी का जल स्तर कम हो गया है। इस कारण भी समस्या आ रही है। इसी तरह चाबा में पानी का स्तर भी नीचे जा रहा है। इससे पानी को लिफ्ट करने के लिए भी पर्याप्त लेवल नहीं बन पा रहा है और पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए रविवार को प्रचार अभियान थम जाएगा। दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को होगी। इसके लिए कुल 1463 प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए 18823 पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर कुल 41362 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 28550285 मतदाता हैं, जिनमें 15033034 पुरुष, 13516271 महिला वोटर और 980 ट्रांसजेंडर हैं।
खास बात यह है कि दूसरे चरण के आठ विधानसभा क्षेत्रों कुशेश्वरस्थान (सु), गौड़ाबौराम, मीनापुर, पारू, साहेबगंज, राघोपुर, अलौली (सु), बेलदौर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुबह 7 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके अलावा 86 अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

इसी चरण में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी और दरौली (सु) क्षेत्र में सबसे कम 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्रवार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र पीरपैंती (सु), मतदातावार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र दीघा तथा मतदातावार सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र चेरिया बरियारपुर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Highest voters in Digha; Waiting from 8 am to 4 pm in the 8 Vis areas and 6 in the rest.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती पर शनिवार काे सीएम जयराम ठाकुर ने रिज पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

सीएम ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। राज्य पुलिस और हाेमगार्ड के दल ने इस अवसर पर आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जिसका मुख्य आकर्षण डीएसपी प्रोबेशनर सिद्धार्थ शर्मा रहे।
इस दाैरान उपस्थित लोेगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प, समर्पण और कूटनीति से ही यह संभव हो पाया कि भारत आज एकजुट है।

सरदार पटेल ने खेड़ा और बारदोली में किसानों को एकजुट कर राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के सम्मान में गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे केवड़िया काॅलोनी में उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा सरदार सरोवर बांध के सामने स्थापित की गई है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसे देश के सभी राज्यों से लोहा एकत्र कर बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के लौह पुरूष के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया।

उन्हाेंने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। इस दाैरान शहरी विकास मंत्री सुरेेश भारद्वाज, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, महापौर सत्या काैंडल, हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त आदित्य नेगी, निदेशक डीपीआर हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वल्लभ भाई पटेल के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिप्टी सीएम सुशील कुमार माेदी ने राजग के ही घटक दल जदयू के भागलपुर सांसद अजय मंडल काे आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुझे मालूम हुआ कि सांसद गठबंधन विरोधी कार्य कर रहे हैं। मैंने उनसे परसों फोन पर कहा- अजय मंडल जी, आप भाजपा और जदयू के कारण ही सांसद बने हैं। मुझे पता चला है कि आप मतदाताओं में भ्रम फैला रहे हैं।

आपका भी चुनाव आएगा, तब जनता आपको जवाब देगी। तब कोई ठगेगा-छलेगा नहीं। हालांकि अजय मंडल सभा में नहीं थे। शनिवार काे पीरपैंती की चुनावी सभा में माेदी ने अाराेप लगाया कि हमारी पार्टी ने पहले जिन्हें विधायक बनाया था, वे पांच साल गोवा और मुंबई में मौज-मस्ती करते रहे। अभी विरोधी से पैसा लेकर वोट काटने के लिए चुनाव मैदान में उतर गए हैं।

उधर, जदयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि मैं एनडीए के साथ हूं। डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कुछ गलतफहमी हो गई होगी। मैंने कोई भी गठबंधन विरोधी काम नहीं किया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू राज में बाखरपुर दियारा की क्या दशा थी यह किसी से छिपी नहीं है। यहां बिजली तक नहीं थी। आज 16 घंटे बिजली मिल रही है।

इधर, नारायणपुर में सुशील माेदी ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों को सस्ती दर पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराएगी। 15 साल पहले सूबे में अपराधियों का राज था। तब यहां अपहरण उद्योग चलता था। कहलगांव के कांग्रेस विधायक के चचेरे पोते का अपहरण जंगलराज में ही हुआ था और अभी रोजगार देने की बात हो रही है। सुशील मोदी ने बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा में भी राेड शाे किया।

छठ तक गरीबों को मुफ्त में दिया जाएगा अनाज

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब पीरपैंती में 24 घंटे बिजली रहेगी। बिजली से खेतों की सिंचाई होगी। जंगलराज की सरकार को बदल कर आपने बिहार में विकास की सरकार बनाई। पुनः विकास की सरकार को बनाएं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार में छठ तक गरीबों को फ्री में अनाज मिलेगा। एनएच-80 अब दस मीटर चौड़ा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके लिए राशि का आवंटन करवा दिया है। मुंगेर से मिर्जाचौकी फोर लेन का कार्य भी इसी वर्ष शुरू हो जाएगा।
‘वे केवल 2 इंजीनियरिंग काॅलेज क्यों खोल पाए’

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि एनडीए सरकार के 15 साल में बेतिया, पावापुरी, मधेपुरा सहित पांच नए मेडिकल कॉलेज खुले। दरभंगा एम्स सहित 11 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। कांग्रेस-राजद के युवराज बताएं कि बिहार में 55 साल में केवल 1 नया मेडिकल काॅलेज क्यों खुला? एनडीए सरकार ने 39 इंजीनियरिंग काॅलेज खोले। वे केवल 2 इंजीनियरिंग काॅलेज क्यों खोल पाए? जो बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई का इंतजाम नहीं कर पाए, वे क्या प्रतिभा पलायन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीरपैंती में चुनावी सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोटखाई की गुड़िया को इंसाफ दिलाने और इस केस की दोबारा से जांच करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के यूथ विंग ने डीसी आफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पहले यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट से राजीव भवन होते हुए डीसी ​ऑफिस तक रैली निकाली। डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने गुड़िया केस की जांच फिर से करवाने की मांग रखी।

यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष विशाल राणा ने कहा है कि करीब साढ़े तीन साल बीतने के बाद भी गुड़िया को इंसाफ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई और पुलिस की एसआईटी ने इस केस में जो जांच की है, उससे गुड़िया के परिजन सहित प्रदेश की जनता संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ने केस की सही तरीके से जांच नहीं की और इस मामले में एक मात्र आरोपी को पकड़ा है जो कि जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। विशाल राणा ने कहा है कि परिजन सहित सभी लोग मानते हैं कि इस जघन्य अपराध के असली गुनाहार अभी भी नहीं पकड़े गए हैं।

एक मात्र आरोपी इस अपराध को अंजाम नहीं दे सकता था, ऐसी सभी आशंकाएं जता रहे हैं। ऐसे में इस केस की दोबारा से जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में करवाई जानी चाहिए जिससे कि गुड़िया और उसके परिजनों को इंसाफ मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़िया मामले की जांच को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए आप यूथ विंग।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

राज्य सरकार ने शनिवार काे फिर भारी प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। सरकार ने 16 आईएएस और 13 एचएएस अधिकारियाें के या ताे विभाग बदले हैं या उन्हें एडिशनल चार्ज दिया है। जाे अधिकारी पहले हाशिये पर थे उन्हें सरकार ने अब बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं।

सरकार की सलाहकार स्वास्थ्य तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रिंटिग एंड स्टेशनरी व सामाजिक न्याय अधिकारिता के अलावा पशु पालन व मत्सय का जिम्मा देख रही निशा सिंह को दिल्ली में प्रदेश सरकार की सलाहकार स्वास्थ्य के अलावा कृषि, पशुपालन व मत्सय विभाग दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन संजय गुप्ता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान जोकि कृषि विभाग के साथ भाषा एवं कला संस्कृति तथा राजस्व विभाग देख रहे थे, को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व की जिम्मेवारी दी गई है। प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार तथा परिवहन कमलेश कुमार पंत को रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का प्रबंध निदेशक लगाया है जो प्रधान सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रोद्योगिक की जिम्मेवारी भी देखेंगे।

उन्हें सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चैयरमेन भी लगाया है। सचिव आयुर्वेदा, युवा सेवा एवं तकनीकि शिक्षा डॉ. राजेश शर्मा को सचिव आयुर्वेदा, तकनीकि शिक्षा के साथ प्रिंटिग एंड स्टेशनरी विभाग भी दिया है। रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसायटी का काम देख रहे डॉ. एसएस गुलेरिया को सचिव युवा सेवाएं एवं खेल की जिम्मेदारी दी है।

राकेश कंवर जोकि राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ विशेष सचिव कृषि व जीरो बजट खेती के परियोजना निदेशक का काम देख रहे हैं, को निदेशक वित्त एवं लेखा तथा विशेष सचिव वित्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार अमित कश्यप को सरकार ने एक बार फिर तबदील करते हुए पॉवर कॉरर्पोशन का प्रबंध निदेशक लगाया है।

परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानियां को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक लगाया गया है। वह बोर्ड में निदेशक वित्त का काम भी देखेंगे। निदेशक वित्त एवं लोक लेखा तथा विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा को तबदील करके रजिस्ट्रार कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी लगाया गया है।

वहीं विशेष सचिव शिक्षा एवं आवास राखिल काहलों को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेवारी दी गई है वे अमरजीत सिंह को भारमुक्त करेंगी। हिपा के निदेशक चंद्र प्रकाश वर्मा जिनके पास विशेष सचिव जनजातीय विकास का दायित्व भी है को विशेष सचिव उद्योग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है वह आयुक्त विभागीय जांच भी होंगे।

संदीप कुमार एचआरटीसी का एमडी लगाया गया है। वो यूनस को भारमुक्त करेंगे। इससे पहले उन्हें बिजली बोर्ड में निदेशक वित्त की जिम्मेवारी दी गई थी। विशेष सचिव वन नीरज कुमार को श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार के पद पर लगाया गया है।

विशेष सचिव उद्योग तथा निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग आबिद हुसैन सादिक को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है, उन्हें निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के साथ-साथ सीईओ एवं एमडी स्मार्ट सिटी शिमला का पद दिया गया है। अनुपम कश्यप अब निदेशक परिवहन होंगे जोकि विशेष सचिव पर्यटन एवं निदेशक भाषा संस्कृति के पद पर लगाए गए थे।

आशीष काेहली बने नगर निगम शिमला के नए आयुक्त
एचएएस अधिकारियों में अशीष कोहली को नगर निगम शिमला के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। रजिस्ट्रार विश्वविद्यालय सुनील शर्मा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है जो निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति का काम भी देखेंगे। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार को बिजली बोर्ड का कार्यकारी निदेशक लगाया गया है।

जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवल्पमेंट इंवेस्टमेंट प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा को सर्व शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना अधिकारी लगाया गया है। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र कुमार अत्री को विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार लगाया गया है।

सहायक आयुक्त प्रोटोकोल परवाणू डॉ. विक्रम सिंह को एसडीओ सिविल संगड़ाह, गौरव महाजन उप-सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग को सहायक आयुक्त प्रोटोकोल परवाणू, सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग संगीता गुप्ता को सचिव राज्य खाद्य आयोग के पद पर तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त कार्यभार

सरकार ने पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमद सिंह को हस्तशिल्प हथकरघा निगम के एमडी, उपसचिव राजस्व प्रवीण कुमार टाक को उप-सचिव वन, संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल कल्याण डॉ. भावना को सदस्य सचिव महिला आयोग, गुरदास काल्टा जिला पर्यटन अधिकारी शिमला को उप सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग तथा दिनेश कुमार अतिरिक्त सचिव उद्योग को अतिरिक्त सचिव पर्यटन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चौपाल में पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ पकड़ा है। युवक के पास से 900 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौपाल के नेरवा थाना की पुलिस भराणु की ओर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने दवाडा के पास एक युवक को संदिग्ध हालात में घुमते हुए देखा। बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह वहां से भागने लगा।

लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर युवक को धर दबोच दिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, जिसका वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसके कैरी बैग की तलाशी तो उसमें से करीब 900 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। आरोपी की पहचान रोहित कुमार गांव रान्व तहसील नेरवा के तौर पर हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहर में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई, इनमें कृष्णानगर में एक व्यक्ति की माैत हाे गई। व्यक्ति बीते 10 अक्तूबर से आईजीएमसी में एडमिट था। इस दाैरान वह काेराेना पाॅजिटिव भी आया। शनिवार सुबह व्यक्ति की काेराेना से माैत हाे गई।

वहीं 57 वर्षीय महिला को 2 दिन पहले समरहिल से आईजीएमसी लाया गया था। महिला को निमोनिया की शिकायत थी और वह कोरोना पॉजिटिव भी थी। शनिवार दोपहर 1:30 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।

वही शिमला में काेराेना के 38 मरीज आए हैं। इसमें शिमला शहर के 11 मरीज हैं। नए मरीजाें में रामपुर और टिक्कर से 6-6, रोहड़ू, ननखड़ी से 4-4, जुब्बल कोटखाई से 3, संजौली, चिरगांव से 2-2 और बिलासपुर से एक-एक मरीज आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना जिले के 9 विधानसभा क्षेत्राें में 3 नवंबर काे मतदान हाेगा। इन क्षेत्राें के 32 लाख 30 हजार 663 मतदाताओं के लिए 4830 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 126 मतदान केंद्राें से लाइव वेबकास्टिंग हाेगी। इसमें 13 वसुंधरा मतदान केंद्र, 75 आदर्श मतदाता केंद्र, 33 सामान्य मतदान केंद्र, 4 पीडब्लूडी मतदान केंद्र और एक महिला पीडब्लूडी मतदान केंद्र शामिल है।

इसकी मॉनिटरिंग जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और चुनाव आयोग की टीम द्वारा की जाएगी। डीएम कुमार रवि ने कहा कि 251 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर महिला मतदानकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 13 पर्यावरण हितैषी के रूप में वसुंधरा मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। यहां मतदान करने आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और नए वोटर को पौधा भेंट में दिया जाएगा।
लाइव वेबकास्टिंग वाले मतदान केंद्र

  • बख्तियारपुर : 12
  • दीघा : 18
  • बांकीपुर : 18
  • कुम्हरार : 18
  • पटना साहिब : 12
  • फतुहा : 12
  • दानापुर : 12
  • मनेर : 12
  • फुलवारी : 12

आदर्श मतदान केंद्र

  • बख्तियारपुर : 2
  • दीघा : 60
  • बांकीपुर : 60
  • {कुम्हरार : 60
  • पटना साहिब : 25
  • फतुहा : 2
  • दानापुर : 20
  • मनेर : 2
  • फुलवारीशरीफ : 20

वसुंधरा मतदान केंद्र

  • दीघा : बूथ संख्या 332 और 333-न्यू कैपिटल सर्किल पीएमसी कार्यालय, हार्डिंग रोड
  • बांकीपुर : बूथ संख्या 159 और 160-सामुदायिक भवन, पूर्वी लोहानीपुर
  • कुम्हरार : बूथ संख्या 153, 154, 155, 156 और 157-नगर निगम कार्यालय कंकड़बाग अंचल
  • पटना साहिब : बूथ संख्या 84, 85, 86 और 87-नगर निगम कार्यालय सिटी अंचल


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Live webcasting will be done from 126 booths out of 4830, voters will be available at 13 Vasundhara polling centers


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य की जनता तय करेगी कि मुख्यमंत्री नौंवी पास बनेगा या इंजीनियर। मुख्यमंत्री अनुभवी होगा या अनुभवहीन। जिन्होंने 15 वर्षों तक सता में रहकर राज्य को लूटा या वह जिसने विकास किया, जिन्होंने शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया, विद्यालय भवन नहीं बनाया या वह जिन्होंने विद्यालय भवन बनाए, शिक्षकों की बहाली की एवं शिक्षा के स्तर को दुरुस्त किया।

पांडेय शुक्रवार को वैशाली के महनार में चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजद के पूर्व के 15 वर्षों के शासन में अस्पतालों में दवाई नहीं मिलती थी। आज अस्पतालों में न केवल दवाई मिलती है बल्कि पांच लाख रुपए तक का इलाज गरीबों का मुफ्त में कराया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से गरीबों के घर में सात महीने से मुफ्त अनाज पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे लोग सत्ता में आएंगे जिन्होंने जानवरों का चारा भी खा लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पांडेय शुक्रवार को वैशाली के महनार में चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजद के पूर्व के 15 वर्षों के शासन में अस्पतालों में दवाई नहीं मिलती थी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget