August 2020

प्रखंड के टकुआटांर पंचायत में खाद्यान्न का उठाव नहीं होने से पीडीएस लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इससे पीडीएस लाभुकों में भारी रोष देखा जा रहा है।

टकुआटांर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के ग्रामीणों ने बताया कि 26 अगस्त को ऊपरटण्डा स्थित पीडीएस दुकानदार नवशिस साव के यहां खाद्यान्न उठाने गए तो पीडीएस दुकानदार द्वारा उठाव नहीं होने को कह कर वापस भेज दिया। उसके बाद पुनः सोमवार को खाद्यान्न लाने गई तो कहा गया कि इस महीने का खाद्यान्न उठाव नहीं हुआ है। इस महीने का खाद्यान्न आगे महीने में दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

रोह थाना क्षेत्र मे सोमवार की शाम को पुलिस ने महकार गांव के विवाद में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिसमे से एक अभियुक्त को महकार गांव के मुसाफिर यादव के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।

हत्या का अभियुक्त रंजन कुमार पिता उमेश यादव को गिरफ्तार किया वहीं इसके साथ तीन और लोगों की गिरफ्तारी की गई जिसमे उतीस कुमार पिता सतेन्द्र यादव, बाल्मीकि कुमार पिता राजकुमार यादव, विशेस्वर यादव पिता बूंदी यादव को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया की महकार गांव में जमीन विवाद में अबतक कई प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। विवाद का शुरुआत गैरमजरुआ जमीन से शुरू हुआ था जो अब वर्चस्व के कारण दो गुटों में आपस में मारपीट का मामला बन गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोरोना काल में एक तरफ स्वास्थ्य सेवाओं के चुस्त-दुरुस्त होने के दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ और रोह का प्रखंडस्तरीय अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है। यहां तक कि रोह पीएचसी में पीने के पानी के अभाव के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को पीने के लिए पानी आसपास के घरों से लाना पड़ता है। पीएचसी में 27 स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहते हैं। अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की कमी के कारण अस्पताल के स्टाफ जरूरी काम निपटाने के बजाय प्यास बुझाने के लिए पानी के चक्कर लगाने लगते है।

ओपीडी में आते हैं हर दिन 80 से 90 मरीज
आउटडोर मे 80 से 90 के बीच रहता है। वहीं इनडोर में प्रतिदिन 7 से 8 के बीच रहता है। इन मरीजों के साथ सहयोगी के रुप में परिजन आते हैं। इनके लिए चिकित्सालय में छाया एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है ।

इस संबंध मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजकिशोर प्रसाद ने बताया की पानी का सबसे ज्यादा अभाव है। अभी फिलहाल बगल के मोटर से स्वास्थ्य केन्द्र में काम लिया जा रहा है। हाल ही दिन पीएचडी से कराया हुआ बोरिंग धंस गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roh Primary Health Center is struggling with basic facilities


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नवादा से सीधे पटना तक ट्रेन की सवारी करने का सपना संजोए लाखों जिलेवासियों का सपना अगले एक- दो सालों में पूरा होने वाला है। नवादा से बिहारशरीफ के बीच रेलखंड निर्माण के लिए सर्वेक्षण और डीपीआर का काम पूरा हो जाने से यह उम्मीद बढ़ गई है।

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले साल से नवादा -बिहारशरीफ रेलखंड का निर्माण शुरू हो जाएगा। दानापुर रेलमंडल द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार नवादा से बिहार शरीफ तक रेललाइन बिछाने के लिए करीब 10 अरब रुपए खर्च किए जाएंगे। करीब 9 अरब 98 करोड़ 39 लाख की लागत कि इस परियोजना से नवादा और बिहारशरीफ के बीच साढ़े 31 किलोमीटर रेललाइन बिछेगी।

रेलखंड निर्माण हो जाने के बाद नवादा सूबे की राजधानी पटना से सीधे ट्रेन लाइन से जुड़ जाएगा। अभी नवादा से ट्रेन के माध्यम से पटना जाने के लिए किऊल होकर जाना पड़ता है और करीब 205 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

नवादा से बिहारशरीफ के बीच रेललाइन बन जाने के बाद यह दूरी आधी हो जाएगी और नवादा से पटना जाने के लिए महज 110 किलोमीटर का सफर रह जाएगा। कई दशकों से नवादा बिहार शरीफ के बीच रेल लाइन बिछाने की मांग की जा रही है। अब यह मांग पूरी होती दिख रही है।
31 किलोमीटर रेललाइन बिछेगी नवादा और बिहारशरीफ के बीच

61 छोटे और पांच बड़े पुल भी बनाए जाएंगे नदी नाले को पाटने के लिए
8 आरोबी क्रॉसिंग और 14 अंडरपास बनाए जाएंगे सड़कों को पार करने के लिए

110 किमी की दूरी ढाई घंटे में तय

पटना से नवादा तक डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी होने के बाद नवादा के आमजन पटना के और करीब हो जाएंगे। नवादा से बिहारशरीफ तक करीब 31 किलोमीटर और बिहारशरीफ से पटना तक 79 किलोमीटर यानी कुल 110 किलोमीटर की दूरी ट्रेन से दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी।

पिछले कई लोकसभा चुनावों में हर बार नवादा में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की मांग प्रमुखता से उठती थी। पहला केजी रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण, दूसरा नवादा से दिल्ली तक एक्सप्रेस ट्रेन और तीसरा नवादा से पावापुरी या बिहारशरीफ तक नई रेलखंड का निर्माण कराना।

पिछले साल केजी रेल लाइन के विद्युतीकरण और नवादा से दिल्ली की ट्रेन की मांग पूरी हो गई और रेलखंड दोहरीकरण का काम तेजी से हो रहा है। अब बिहारशरीफ तक रेल लाइन निर्माण की मांग पर भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

समाय और आदमपुर में बनेंगे स्टेशन
नवादा और बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के बीच चार ठहराव स्थल को चिह्नित किया गया है। नवादा के बाद सामाय और आदमपुर गांव में स्टेशन बनाया जाएगा। नालंदा जिले की सीमा में नानंद और पावापुरी में स्टेशन होगा।

इस दौरान कई नदी नाले को पाटने के लिए 61 छोटे और पांच बड़े पुल भी बनाए जाएंगे। रास्ते में पढ़ने वाली सड़कों को पार करने के लिए 8 आरोबी क्रॉसिंग और 14 अंडरपास बनाए जाएंगे ताकि मुख्य और ग्रामीण सड़कों में आवाजाही बाधित नहीं हो।
केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दिया था आश्वासन
बता दें कि क्यूल गया रेलखंड के दोहरीकरण और मेमो परिचालन का उद्घाटन करने आए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने तत्कालीन सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक अनिल सिंह व जनसमूह की मांग पर बिहारशरीफ से नवादा तक रेललाइन बिछाने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद मौजूद सांसद चंदन सिंह ने भी रेलमंत्री से मिलकर रेलखंड निर्माण की मांग की थी। मंत्रालय से मिले निर्देश के मुताबिक नवादा से बिहारशरीफ तक रेललाइन बिछाने के लिए कई महीनों तक सर्वेक्षण कार्य किया गया। सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे जोन ने प्रस्तावित रेलखंड का सर्वेक्षण रिपोर्ट और अनुमानित लागत का डीपीआर मंत्रालय को भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Soon, you will reach Patna without changing the train, the time will be two and a half hours, 100 km will be less distance


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचमढ़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय हॉकी खेल के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद कर उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य राजेश साहू ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने पचमढ़ी में यहां के स्थानीय खिलाड़ियों के साथ भी सेना शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, एईसी पचमढ़ी के मैदान में हॉकी खेल में अपनी कुशलता दिखाई थी। यहां के उन खिलाड़ियों के साथ उन्हें खेलकर बहुत प्रसन्नता हुई थी। इस अवसर पर संजय टिकार, संतोष यादव, मनीष गुप्ता, कुमारी मनीषा परमाल, किसन उइके, ज्योति यादव, पल्लवी साहू, साधना जैन, अकीला बानो, संगीता साहू और शाहजहां बेगम उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS


कृषि उपज मंडी समिति पिपरिया में तैनात सुरक्षा गार्डों को आज 31 अगस्त को विदाई दे दी गई है। सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने वाली कंपनी से दो अगस्त को अनुबंध समाप्त हो चुका है।

मंडी बोर्ड की विशेष अनुमति से कुछ दिन और गार्ड रखे गए थे। अब नया अनुबंध होने पर ही सुरक्षा गार्ड को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
कृषि उपज मंडी में जो सुरक्षा गार्ड काम करते हैं वे वास्तव में थर्ड आई नामक सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी थे। यह एजेंसी कृषि मंडी से हुए अनुबंध के आधार पर सुरक्षा सेवा मुहैया कराती है।

मंडी सचिव राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि विगत दो अगस्त को सुरक्षा एजेंसी से किए गए अनुबंध की सीमा समाप्त हो चुकी है। नया अनुबंध नहीं हो पाया है।

यह अनुबंध कृषि मंडी बोर्ड के द्वारा किया जाता है। कृषि मंडी में सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रख कुछ सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी पर रखा गया था, उन्हें भी आज 31 अगस्त को बता दिया गया है नए आदेश तक कार्य पर आने की जरूरत नहीं है।


खर्च कम करने के निर्देश
कृषि मंडी समिति के सचिव राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया है कि कृषि उपज मंडी बोर्ड की तरफ से मंडी प्रबंधन से जुड़े खर्च कम करने के निर्देश दे दिए हैं। सुरक्षा गार्ड हटा दिए जाने के बाद अब मंडी स्टाफ से काम लिया जाएगा। कृषि मंडी में 37 लोगो का स्टाफ है।

यह अगर अपना काम छोड़ अब दूसरे काम करेगा तो मंडी की प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ेगा। राठौर ने बताया मंडी के द्वारा बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है कि कम से कम 30 सुरक्षा गार्ड हर हाल में उपलब्ध कराए जाएं। इनसे कम होने पर व्यवस्थाएं सुचारु नहीं रह पाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Removal of security guard of agricultural produce market due to expiry of contract


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत हॉस्पिटल की स्टार रेटिंग कराएगा। यह रेटिंग हॉस्पिटल की गुणवत्ता और उपलब्ध सर्विस पर निर्भर करेगा। खासकर सुपर स्पेशलिटीज के पैमाने,एक हजार मरीजों पर मृतकाें की संख्या, रोगी को कितने दिनों में हॉस्पिटल से छुट्टी दी जाती है, मरीजों की संतुष्टि, सुरक्षा, सुविधाएं, डॉक्टरों की क्वालिटीज और दक्षता आदि को प्रमुखता दी जाएगी।

इसी आधार पर अंक दिए जाएंगे। रेटिंग के बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर लोगों को अस्पताल के चयन और खर्च में पारदर्शिता का लाभ मिलेगा।

स्टार रेटिंग का आधार

एनएचए द्वारा निर्धारित पैमाने के आधार पर हॉस्पिटल की पांच श्रेणियाें में रेटिंग की जाएगी। ऐसे हॉस्पिटल जिन्हें 90 फीसदी से अधिक अंक दिए जाएंगे, उनकी रेटिंग 5-स्टार होगी। 90 से 75 फीसदी अंक वाले हॉस्पिटल को 4-स्टार, 75 से 50 फीसदी अंक वाले को 3-स्टार, 50 से 25 फीसदी के अंक वाले को 2-स्टार तथा उससे कम अंक वाले को 1-स्टार रेटिंग दी जाएगी। रेटिंग की समीक्षा लगातार होती रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The hospitals will be rated under Ayushman Bharat


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

खानकाह मुजीबिया फुलवारीशरीफ के सज्जादानशीं हजरत माैलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी के ससुर हजरत माैलाना सैयद शाह हेलाल अहमद कादरी का साेमवार की शाम काे काेराेना से एम्स में इंतकाल हाे गया। करीब 57 साल के हेलाल 3 अगस्त काे एम्स में भर्ती हुए थे। पिछले दाे दिनाें से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हेलाल के इंतकाल हाेने की खबर मिलने के बाद फुलवारीशरीफ में गम का माहाैल हाे गया।

हेलाल की पहचान एक इस्लामिक विद्वान के रूप में थी। वे बिहार मदरसा बाेर्ड व बिहार हज कमेटी के मेंबर भी रहे। वे कई अन्य संस्थानाें से जुड़े थे। उनके इंतकाल पर फुलवारीशरीफ नगर परिषद के सभापति माे. आफताब आलम, फजलुल्लाह कादरी, अखलाक अहमद कादरी ने शाेक व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार ने एक इस्लामिक विद्वान काे खाे दिया।

निधन पर सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खानकाह-ए-मुजीबिया से जुड़े हजरत शाह हिलाल अहमद कादरी साहब के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ख्याति प्राप्त इस्लामिक स्काॅलर तथा बिहार के मशहूर आलिम-ए-दीन थे। हजरत साहब, बिहार मदरसा बोर्ड और बिहार राज्य हज कमिटी के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पटना जिले में मतदान कराने के लिए 46 हजार कर्मियों की जरूरत है। लेकिन, जिला प्रशासन को अबतक 39 हजार कर्मी ही मिले हैं। सोमवार को हिंदी भवन में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम कुमार रवि ने कर्मियों की सूची उपलब्ध नहीं कराने विभागों को नोटिस देने का निर्देश दिया। इनमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, एनआईटी, आईआईटी, ऑडिट ऑफिस, एनटीपीसी बाढ़, विद्युत बोर्ड सहित अन्य विभाग शामिल हैं। नोटिस में 5 सितंबर तक कर्मियों की सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिले में 7034 मतदान केंद्रों पर मतदान हाेगा।

पहले 4620 मतदान केंद्रों बनाए जाते थे जिसके लिए करीब 32 हजार कर्मियों की जरूरत होती थी। कोरोना संक्रमण के कारण इसबार 2014 सहायक मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस कारण 46 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। पहली बार संविदा कर्मियों की सूची तैयार की गई है। हालांकि इनको दंडाधिकारी और पीठासीन पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा। मौके पर उप विकास आयुक्त रिची पांडे, अपर समाहर्ता राजस्व राजीव श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्रा, अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम अरुण कुमार झा, अपर समहर्ता स्थापना सुवीर रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी आर निलय, सहित सभी कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ हाेंगे चिह्नित
डीएम ने स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथाें काे चिह्नित करने का निर्देश दिया है। कारणों का पता लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जिले में दिव्यांग वोटराें की कुल संख्या 31395 हैं। मोकामा में 1625, बाढ़ में 1882, बख्तियारपुर में 3111, दीघा में 2718, बांकीपुर में 1397, कुम्हरार में 1798, पटना साहिब में 1169, फतुहा में 2411, दानापुर में 3203, मनेर में 1384, फुलवारीशरीफ में 2084, मसौढ़ी में 3556, पालीगंज में 2773, विक्रम में 2284 दिव्यांग वोटर हैं।

लोगो में दिखेगा गोलघर, चलाएं जाएंगे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
बैठक के दौरान डीएम ने विधानसभा चुनाव के लिए पटना जिले के लोगो का औपचारिक अनावरण किया। इसमें कोई मतदाता न छूटे के साथ गोलघर को जगह दी गई है। इसके साथ ही मास्क का प्रयोग करने और 2 गज की सामाजिक दूरी को शामिल किया गया है। सभी मतदाताओं और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं से संबंधित सांकेतिक चिह्नाें का प्रयोग भी किया गया है। इसका बैनर-पोस्टर पूरे जिले में लगाया जाएगा। इस दौरान डीएम ने सभी कोषांगों के पदाधिकारी और निर्वाची पदाधिकारी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम तेज गति से चलाने का निर्देश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
46 thousand workers required to conduct assembly elections, but till now only 39 thousand have been received


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर वर्ष 2019 के लिए 20 शिक्षक व शिक्षिकाओं को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। इसमें 10 प्रारंभिक और 10 उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूल के शिक्षक शामिल हैं। इसमें 8 शिक्षिकाएं भी हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सोमवार को सम्मान के लिए चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं के नाम की घोषणा कर दी। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, कटिहार व मधुबनी के 2-2 शिक्षक शामिल हैं। कोरोना के कारण शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल कार्यक्रम में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

जिस जिला के शिक्षक को सम्मान मिलना है, उस जिला मुख्यालय पर शिक्षक मौजूद रहेंगे। 2018 के लिए पिछले साल भी 20 शिक्षकों को यह सम्मान मिला था। 2017 के लिए 2018 में 14 शिक्षकों को सम्मान मिला था। राजकीय पुरस्कार के लिए पंचायत और निकाय शिक्षक भी शामिल होते हैं। राष्ट्रीय सम्मान के लिए इन शिक्षकों से आवेदन नहीं लिए जाते हैं। शिक्षक सम्मान के लिए विभिन्न जिलों से 60 शिक्षकों के फोल्डर (शिक्षकों की उपलब्धि और बेहतर कार्य) मिले। इसमें मात्र 8 शिक्षिकाओं के फोल्डर थे।

चयनित शिक्षक व शिक्षिकाओं के नाम

  • अरविंद कुमार चौधरी, प्राचार्य, टाउन उच्च विद्यालय मुंगेर
  • चन्द्रशेखर प्रसाद साहू, प्रधानाध्यापक, कन्या मध्य विद्यालय कुटुंबा, औरंगाबाद
  • देवनारायण कामत, प्राचार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कढैया, सहरसा
  • सदानंद पॉल, शिक्षक, पीएलएसएन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनिहारी, कटिहार
  • डॉ. रामसेवक झा, शिक्षक, सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुड़मैता वाट्सन प्लस टू विधालय, मधुबनी
  • अशोक कुमार, उप प्राचार्य, डीएवी इंटर स्कूल दानापुर कैंट, पटना
  • विनोद कुमार, प्रधान शिक्षक, कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी, कटिहार
  • बालकिशोर पासवान, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय रामगंज, संसारपुर, खगड़िया
  • प्रशांत कुमार झा, शिक्षक, बीडीजी, कन्या उच्च विद्यालय फारविसगंज,
  • अररिया राजीव रंजन, प्राचार्य, राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, गायघाट, पटना
  • अनिल ठाकुर, सहायक शिक्षक, पार्वती लक्ष्मी कन्या उच्च विद्यालय झंझारपुर, मधुबनी
  • मो. ताहिर हुसैन, प्रधान शिक्षक, मदरसा जलाल बख्श दीनी दर्शगाह रहटा, मधेपुरा
  • सुष्मिता सान्याल, शिक्षिका, प्लस टू उच्च विद्यालय, चंदौती, गया
  • हुरमत बानो, प्राचार्या, मध्य विद्यालय सैफुद्दीनपुर बोचहां, मुजफ्फरपुर
  • पूनम कुमारी, सहायक शिक्षिका, एमआरएस, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनियारी , मुजफ्फरपुर
  • डॉ. किरण बाला, शिक्षिका, प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय नवस्थापित, गया
  • अनिमा कुमारी, शिक्षिका, एमएस कुम्हरा विष्णुपुर, मंडलटोला डुमरा, सीतामढ़ी
  • स्मिता ठाकुर, प्रधान शिक्षिका, मध्य विद्यालय सखुआ पिपरा, सुपौल
  • सुनीता कुमारी, सहायक शिक्षिका, उमैराबाद, उच्च विद्यालय, अरवल
  • अंजना सिंह, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, नयानगर, सुपौल।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

दावथ थाना क्षेत्र से गुजरने वाली काव नदी में रविवार को झूर विसर्जन करने गए डूबे किशोर का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है। शव निर्माणाधीन मलई बराज के समीप पानी में उपलाते पाया गया। तब एसडीआरएफ के टीम ने बाहर निकाल कर लाया।

जिसे प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम कुमार ने कागजी कार्रवाई करते हुए अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। सीओ अजीत कुमार ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। अंत्यपरीक्षण के रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को मुआवजे की राशि देने के लिए कागजी कार्रवाई किया जाएगा। वहीं शव बरामद होते भीड़ जमा हो गई।

वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक कृष्णा कुमार 15 वर्ष नौवीं कक्षा का छात्र था। घर व आस पास में शोक का माहौल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालय का नाम बदलने के विरोध में दूसरे दिन भी गांव की सैकड़ों महिला विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर धरना दिया। आसपास के आधा दर्जन गांव की सैकड़ों महिला पूरे दिन विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर जमी रही। कहती है कि किसी भी हालत में विद्यालय का नाम बदलने नहीं दिया जाएगा।

विद्यालय का नाम बदलने का प्रयास करने वाले अधिकारियों को हम महिलाएं सबक सिखाएंगी। गौरतलब हो कि काश्मीर के बारामुला में शहीद घुसियां कला गांव के मो. खुर्शिद खान के सम्मान में शिक्षा विभाग के निदेशक ने गांव में स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने का निर्णय लिया।

इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया। निदेशक के निर्देश के आलोक में रविवार को स्थानीय अधिकारी विद्यालय का नाम बदलने के लिए जब वहां पहुंचे तो गांव के लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

फिर दूसरे दिन अधिकारी आकर विद्यालय का नाम न बदल दे इस भय से पूरे दिन सैकड़ों लोग विद्यालय पर जमे रहे। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला। पूरे दिन महिलाएं विद्यालय में मुख्य दरवाजे पर बैठी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है, समुचित कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त आरटी-पीसीआर मशीन लगाने की कार्रवाई कर रहा है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच में और तेजी आयेगी। वे सोमवार को मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग निरंतर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए काम कर रहा है। रिकवरी रेट में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। सोमवार को बिहार का रिकवरी रेट 87.70 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। रोजगार सृजन पर भी सरकार का विशेष ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 201 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 30 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया।
अब सिर्फ 16,070 एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल कोविड-19 के सिर्फ 16,070 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 31,87,161 सैंपल जांचे गए।
मास्क नहीं पहनने वाले 2190 लोग पकड़ाए

एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि अनलॉक 3 के की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पिछले 24 घंटे में 242 वाहन जब्त किये गये। 8 लाख 50 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। 3 लोग गिरफ्तार हुए। पिछले 24 घंटे के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 2,190 लोग पकड़े गए। उनसे 1 लाख 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

बाढ़ पीड़ितों के खाते में 848.65 करोड़ भेजे गए
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू के मुताबिक बाढ़ पीड़ित 1333 पंचायतों में आवश्यकतानुसार राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। 45 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं। इनमें रोज दिन 39,863 लोग भोजन कर रहे हैं। अभी तक बाढ़ प्रभावित 14,14,425 परिवारों के बैंक खाते में 6-6 हजार रुपये (कुल 848.65 करोड़) भेजे जा चुके हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने नदियों के जलस्तर, उनकी प्रवृति तथा तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहर के काली स्थान के सामने सोमवार को प्रेम डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने किया। उद्घाटन के बाद समाजसेवी ने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर में मरीजों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरी तरह ख्याल रखेगा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस डायग्नोस्टिक सेंटर के शुरू हो जाने से मरीजों को काफी सहुलियत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Diagnostic center started against black spot


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जिले की चर्चित नाट्य संस्था अभिनव कला संगम के कार्यकारिणी सदस्यों ने सोमवार को सिंचाई विभाग अतिथि गृह में एसडीएम के साथ बैठक की। बैठक के पूर्व सदस्यों ने संस्था के मुख्य संरक्षक व एसडीएम सुनील कुमार सिंह को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
संस्था के बारे में जानकारी देते हुए महासचिव कौशलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विगत 30 वर्षों से लगातार संस्था द्वारा ऑल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता अभियान, कवि सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान समेत समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध कई प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं।

प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले ऑल इंडिया नाटक प्रतियोगिता की कड़ी ना टूटे इसके लिए संस्था द्वारा आगामी 25 से 30 दिसंबर तक ऑल इंडिया ऑनलाइन नाटक प्रतियोगिता का आयोजन करने की सहमति सदस्यों ने दी है। समाज व शासन को जब भी कलाकारों की आवश्यकता पड़ेगी अभिनव कला संगम की टीम पहली पंक्ति में खड़ी रहेगी।
एसडीएम ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संस्था के वे मुख्य संरक्षक है।
संस्था द्वारा किए गए कार्य व वर्तमान कमेटी के बारे में एसडीएम ने ली जानकारी

संस्था द्वारा किए गए कार्य व वर्तमान कमिटी के बारे में जो जानकारियां मिली है, उससे या पता चला है, की अभिनव कला संगम जिले के कला साहित्य संस्कृति व सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाती है।

कोषाध्यक्ष संतोष नीरज ने कहा कि कोरोना संक्रमित कारण इस वक्त ऑनलाइन ऑल इंडिया नाटक कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा।

एसडीएम ने इसके लिए संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों को का उत्साह वर्धन का किया और कहा कि साहित्य संगीत कला के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में वर्तमान कमेटी कार्य करें अनुमंडल प्रशासन का सहयोग सदैव रहेगा एसडीएम को स्वागत करने वालों में अंकेक्षक शशि श्रीवास्तव, सचिव कमलेश कुमार, मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, मुकुल मणि, संजय यादव, कृषणा यादव, शंभु गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, सीमल सिंह, इरफान कुरैशी समेत अन्य शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Often members meet with SDM


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

क्षेत्र में भक्त श्रद्धालुओं ने भाद्र मास के शुक्ल चतुर्थ तिथि में अनंत चतुर्दशी का व्रत उपवास श्रद्वा और भक्ति भाव के साथ किया। इस दिन भक्तों ने भगवान श्रीहरि विष्णु की पुरोहितों से कथा श्रवण के बाद अनंत डोरे को धारण किया। तत्पश्चात दोपहर में व्रत का उद्यापन प्रसाद ग्रहण के बाद किया।

इस व्रत को धारण करने वाले भक्तों को कथा श्रवण में पुरोहित ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को जुए में अपनी राज्य हार जाने के पश्चात बारह वर्ष को मिले बनवास के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए अनंत व्रत करने को कहा तथा इस व्रत की महत्ता बताते हुए कहा कि प्राचीन काल में सुमंत नामक ऋषि की पुत्री सुशीला ने किया।

जिसका कौडिंय ऋषि के साथ विवाह हुआ था। वहीं सर्वप्रथम नदी किनारे अनंत चतुर्दशी को अनंत भगवान की पूजा आराधना विधिवत किया। जिसके उपरांत उसे सभी के धन्य धान्य सुख प्राप्त हुई। वैसे तो यह व्रत पूर्ण निष्ठा के साथ चौदह वर्ष धारण करने चाहिए। अनंत डोरे में इसी कारण चौदह गांठ होता है जिसे व्रती पुरुष दाहिने और महिला बाएं हाथ धारण करती है।कथा में कृष्ण पांडवों को कहते है कि युधिष्ठिर यदि अनंत व्रत को एक वर्ष भी कर ली तो निश्चित ही सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी।कथा श्रवण के अंत में भक्तों ने क्षीर समंदर का मंथ की।
पकड़ी गांव में श्रद्धालुओं को कथावाचक पंडित ब्रज किशोर दूबे ने बताया कि शास्त्र विधि के अनुसार जो भी भक्त अनंत व्रत का उपवास करता है, निश्चित ही उस पर श्रीहरि भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

हालांकि तिथियों के धट बढ़ के कारण कहीं कहीं मंगलवार को भी अनंत व्रत का उपवास करने की बात कही और सुनी जा रही हैं।
प्रखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से भक्ति वातावरण में मनाया गया। अनंतचतुर्दशी में अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है कि,अनंत सूत्र बांधने से प्राणी की अनंत काल तक भगवान नारायण रक्षा करते हैं। इस दिन गावों में दुःख दरिद्र हरनेवाले व अन्न धन देने वाले भगवान अनंत की पूजा की गयी।

अन्य व्रतों से अलग इस व्रत की कथा गांवो में एक ही जगह होने की परंपरा आज भी चलती आ रही है। जहां सभी लोग पूजा का सामान व अनंत व्रत लेकर पहुंचते हैं और कथा का श्रवण करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fasting on Anant Chaturdashi, devotees listened to the story


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भाजपा नेताओं ने प्रखण्ड से जुड़े सकला,सोनवर्षा, चिकसिल पंचायतों में चुनावी अभियान को तीव्र गति देने को लेकर सोमवार को बैठक किया। बैठक में उपस्थित काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार मिश्र ने पार्टी सप्तऋषियों को कई तरह के पार्टी विस्तार व चुनावी मंत्र दिया।

पूर्व विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह करते हुए कहा कि अपनी बातों से लोगों को संतुष्ट करते हुए अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करें। इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं वीकेएसयू के पूर्व सीनेट सदस्य चन्द्रमा सिंह यादव ने कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं बेगुसराय बछवाड़ा के विधायक रामदेव राय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर, शोकाकुल परिवार को इस विकट परिस्थिति में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

चंद्रमा सिंह यादव ने कहा कि राज्य ने एक प्रखर समाजवादी विचारक तथा राजनैतिक मूल्यों के वाहक, गांधीयन विचार धारा का प्रतीक एवं संसदीय मर्यादाओं के धरोहर को खो दिया है।
रामदेव राय का आकस्मिक निधन राजनीतिक महकमा के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई असम्भव ही नहीं नामुमकिन लगती है।

उन्होंने रामदेव राय के राजनीतिक जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वे कुशल व्यक्तित्व के धनी तो थे ही साथ ही साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उनके अंदर देश के महान उन पूर्वजों की आत्मा का वास था, जिन्होंने देश को सुचारू ढंग से संचालित करने के हेतु लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

राजद नेता सह सासाराम विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी उमेश सिंह ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सासाराम विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर, शाहपुर, गायघाट, चंदनपुरा, हुरका, मित्रसेनपुर, मिर्जापुर, चोरकप, गरूड़ा, सेमरा, मोकर, जगदवनडीह, बेदा, बलथुआं, बनरसिया, बराड़ी, गोबिना सहित दाे दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच राजद की नीतियों की विस्तार से चर्चा की। साथ हीं क्षेत्र के विकास के नाम पर राजद प्रत्याशी के पक्ष में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान अपना अमूल्य वोट करने की अपील की।

उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान सासाराम विधानसभा के अलग-अलग गांव में जाकर डोर टू डोर लोगों की समस्या को सुनने के बाद कहा कि महागबंधन की सरकार बनने के बाद त्वरित समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान फूल-माला से भावी प्रत्याशी उमेश सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उमेश सिंह की लोगों का भरपुर सहयोग मिल रहा है। उनके द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. सासाराम विधानसभा में इनकी कार्यशैली की खूब चर्चा हो रही है। उमेश सिंह को मिल रहे जनता के अपार समर्थन से विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RJD leader launched public relations campaign in Sasaram assembly constituency


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भारतीय जनता पार्टी राेहतास जिला लघु उद्योग प्रकोष्ठ कार्य समिति सदस्यों की सूची जारी की गई। जिसमें आचार्य विनोद गोस्वामी को संयोजक, ओमप्रकाश सेठ, विष्णु शंकर दूबे, माधुरी सोनी, रजनीकांत दूबे को सह संयोजक, मनोज साह को कोषाध्यक्ष, राकेश गोस्वामी व निरंजन चौरसिया को प्रवक्ता, शशिभूषण गुप्ता व धनजी शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

साथ ही साथ राधेश्याम पांडेय, चंदन दूबे, आलोक कुमार गुप्ता, अविनाश शर्मा को विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया है। अशोक गुप्ता, विरेंद्र भारती, ददन गोस्वामी, अनिल दूबे, राम अवध गोस्वामी, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुभाष चौरसिया, बलवंत सिंह को सदस्य बनाया गया है।

कार्य समिति की घोषणा जिला महामंत्री अरूण कुमार पांडेय व जिला उपाध्यक्ष अशोक साह की उपस्थिति में की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी करने के बाद राज्य सरकार ने भी अनलाॅक की प्रकिया काे 1 सितंबर से लागू कर दिया है। लेकिन प्रदेश में हालात पहले की ही तरह जारी रहेंगे। अंतर्राज्यीय बस सेवा फिलहाल बंद ही रहेगी। मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थल अभी नहीं खुलेंगे। चार सितंबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसपर फैसला हो सकता है। बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वालों व बाहर जाने वालों को ई कोविड पंजीकरण अनिवार्य होगा।

स्टूडेंट प्रवेश पत्र दिखा कर प्रवेश कर सकेंगे। राज्य के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की तरफ से जारी अनलाक- 4 के दिशा निर्देशों के मुताबिक शिक्षण संस्थान क्वारेंटाइन सेंटर नहीं होंगे। बाहरी राज्यों से टैक्सी चालक सवारियों को लेकर आ सकेंगे। सैन्य व अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों को प्रदेश में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता नहीं होगी।

शादी व अन्य कार्यक्रमों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे

सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना अथवा सप्ताह में आने वाले कामगारों को उपायुक्तों को सूचित कर आने जाने की प्रक्रिया काे वर्तमान व्यवस्था में भी जारी रखा है। बागवानों अथवा ठेकेदारों के पास आने वाले श्रमिकों पर क्वारेंटाइन की शर्त लागू होगी। कोरोना प्रभावित शहरों से आने वालों पर संस्थागत क्वारेंटाइन की शर्त यथावत लागू होगी।

21 सितंबर के बाद स्कूलाें में स्कूल प्रबंधन द्वारा 50 प्रतिशत की शर्त के साथ टीचिंग और नाॅन टीचिंग स्टाॅफ काे बुलाया जाएगा। बड़ी कक्षा के बच्चें अध्यापकाें से इंटरेक्ट करने अभिभावकाें की रजामंदी से आ सकेंगे। पीएचडी कर रहे छात्र भी एक्सपेरिमेंट के लिए लाइब्रेरी जा सकेंगे। सिनेम हाॅल, शादी-ब्याह जैसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें और राजनीतिक कार्यक्रमाें में 100 लाेगाें के अाने की अनुमति हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inter-state bus service will be closed, e-pass is necessary for outbound travelers


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में चेनारी के विधायक ललन पासवान ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बैठक किया। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौबे ने किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने बारी -बारी से अपनी बाते विधायक के समक्ष रखी। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। वही तिलोखर पंचायत के वार्ड नंबर दो में नल जल का का कार्य चार सालों में भी पूरा नहीं होने का आरोप लगाया।
बैठक में विधायक ने कहा कि मैं तीखा बोलता हूं बात को सीधा कहता हूं। इसलिए कभी-कभी धोखा खा जाता हूं। एक हजार करोड़ का सड़क चेनारी विधानसभा में बनवाया।

अपने कार्यकाल में इतना कार्य किया जितना की अबतक कोई भी प्रतिनिधि ने नहीं किया। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी क्षेत्रों में कार्य किया। विधायक ने कहा कि मैं जात पात से अलग मेरी राजनीति है। जिसके कारण लालटेन के लोग भी मेरे साथ हैं।

सारे दलित महादलित में विकास का किरण हमने खींचा। भरोसा रखीए पंडुका पुल निश्चित रूप से बनेगा नौहट्टा में नल जल पुरी तरह फेल है। इस पर कार्रवाई निश्चित होगी। सड़क के लिए 176 करोड़ लाया।
अकबरपुर यदुनाथपुर सड़क का भी कराया एनओसी
जंगल वाली अकबरपुर यदुनाथपुर सड़क का भी एनओसी करा दिए। कैमूर पहाड़ी के ऊपर बसे रोहतास व नौहट्टा प्रखंड के गांवों में सोलर से बिजली सप्लाई शुरू कराया।

बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा मैली बस्तियों के चार लाख लोगों को विकास मित्र टोला सेवक के रूप में रोजगार दिया गया। अठाइस गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी को पारित करवाया। पंडुका पुल का मामला अंतिम चरण में पहुंच गया है। बहुत जल्द इसका खुशखबरी दुंगा।

उन्होंने कहा कि अगली बार एनडीए का सरकार बना तो सूबे के हर खेत को पानी मिलेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, नितेश पाण्डेय लल्लू सिंह, करूणा कश्यप, नीतेश सिंह, मदन मिश्रा, महेंद्र कुमार, रामनाथ ठाकुर, सुनील बैठा, दिलीप तिवारी, उमा चंद्रवंशी, अनील सिंह, मनरवती देवी, ममता देवी आदि लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैराथन बैठक की। इस दौरान पांच प्रमंडलों पटना, तिरहुत, कोसी, पूर्णिया और भागलपुर के 27 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्रॉड गाइडलाइन के आधार पर कोरोना संक्रमण से निपटने की मुकम्मल तैयारी करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर बनाए गए 33803 सहायक मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।

आयोग ने सभी डीएम से कहा-

चुनाव के लिए उन्हें कितने मतदानकर्मियों की आवश्यकता है। साथ ही मतदानकर्मियों और सुरक्षा बलों को लाने एवं ले जाने के लिए कितने वाहनों की आवश्यकता है, इसका आकलन कर लें। इसके अलावा आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन तथा मतदाता जागरुकता अभियान की भी समीक्षा की। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजीता ने बताया कि शेष चार प्रमंडलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ आयोग मंगलवार को समीक्षा बैठक करेगा। सोमवार की समीक्षा बैठक में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका व भागलपुर के डीएम शामिल हुए।

कोरोना से बचाव के लिए मतदान कर्मी काे मिलेगा सुरक्षा किट

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी मतदानकर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध करवाया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी मतदानकर्मियों को सुरक्षा किट के तौर पर सेनेटाइजर, मास्क, फेस शिल्ड और हैंड ग्लव्स उपलब्ध कराए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए करीब 1 लाख 6 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए करीब 6 लाख मतदानकर्मियों की आवश्यकता होगी। 10 प्रतिशत मतदानकर्मी रिजर्व में भी रखे जाएंगे। आयोग ने इन सभी को सुरक्षा किट देने के लिए कहा है। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक पीपीई किट भी दिए जाएंगे। खास बात यह है कि मतदानकर्मियों की तरह चुनाव में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी कोरोना से बचाव के लिए किट दिए जाएंगे। आयोग ने मतदान के दिन बूथों पर मतदानकर्मियों के बैठने के इंतजाम को लेकर भी निर्देश जारी किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Take care of basic facilities at 33803 auxiliary polling stations as well, Election Ion held instructions to all DMs


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव में नवविवाहिता की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 31 पर सुभाष चौक के पास शव को गाड़ी में रखकर जाम कर दिया। इससे नेशनल हाईवे 31 पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सदर एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद भी आक्रोशित परिजन जाम हटाने को तैयार नहीं हुए।

इस बीच पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए परिजनों का कहना था कि ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उनकी लड़की मोनिका कुमारी ने अपनी हत्या किए जाने की आशंका परिजनों से जताई थी, इसके बाद मोनिका के परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत भी की थी लेकिन महिला थाना प्रभारी ने शनिवार को उन लोगों को थाने से भगा दिया। इससे मृतिका के परिजन आक्रोशित थे।

करीब शाम के 6:00 बजे सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शुभम कुमार के समझाने बुझाने एवं उनके पहल पर एसपी के माध्यम से यह सूचना दिए जाने कि आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद परिजन जाम हटाने को तैयार हुए। जाम के दौरान ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। बल प्रयोग किए जाने से मोनिका के पिता एवं उसकी बहन रून्नी देवी जख्मी भी हो गई।
जाम स्थल पर दो शव वाहन घंटों रहे फंसे
प्रदर्शन कर रहे लोगों की वजह से राहगीरों एवं शव जलाने के लिए जा रहे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी अपनी हठ पर अरे रहे थक हार कर प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा एवं प्रशासन ने जाम कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया उससे पहले जाम कर रहे लोगों ने सदर एसडीएम संजीव चौधरी को अपना निशाना बनाया एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की।

आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास
परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मोनिका की पहले जमकर पिटाई की फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए कमरे में पंखे से मोनिका का शव लटका दिया। मोनिका के शरीर और चेहरे पर प्रताड़ना के स्पष्ट निशान मौजूद हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात 10:00 बजे उनकी मोनिका से बात हुई थी।

महिला थाना पर लगाया गंभीर आरोप
मृतिका के परिजनों ने महिला थाना की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं ।उनका कहना है कि जब शनिवार को उन लोगों को आशंका हुई कि उनके बेटी को ससुराल वाले हत्या कर देंगे तो हुए इसकी सूचना देने महिला थाना गए थे। महिला थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों एवं अफसरों ने उन्हें वहां से भगा दिया तब उन्होंने व्हाट्सएप पर इसकी सूचना डीजीपी समेत अन्य पुलिस अफसरों को दी थी, लेकिन अगले 12वेंं घंटे में ही उसकी हत्या हो गई।

5 लाख दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया

नवादा जिले के रहने वाली मोनिका कुमारी को अपना कोई भाई नहीं होने की वजह से उसकी परवरिश बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी बड़े बहनोई रंजीत कुमार के यहां हुई । सभी बहनों में सभी छोटी होने की वजह से मोनिका कुमारी सबके लिए प्रिय थी एवं उसके दोनों बहनोई उसे बेटी के समान रखते थे।

20 जून 2020 को मोनिका कुमारी की शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला भीठ निवासी विपुल कुमार से संपन्न हुई । शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा। हाल के दिनों में मोनिका कुमारी पर अपने बहनोई से पाँच लाख मांग कर लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था । मोनिका के बहनोई रंजीत कुमार की माने तो मोनिका के पति विपुल कुमार एवं उसके फूफा एवं अन्य सगे संबंधियों के द्वारा मोबाइल पर भी उन्हें धमकी दी जाती थी और पैसे की मांग की जाती थी।

बीती रात मोनिका के ससुराल वालों ने रंजीत कुमार को फोन पर सूचना दी कि सवेरे आकर आप अपनी साली को ले जाइए। जब मोनिका के परिजन नौला पहुंचे तो मोनिका के शव को पंखे से लटका हुआ पाया। घटनास्थल की परिस्थिति देखकर स्पष्ट हो जाता है कि मोनिका की हत्या के बाद ही लोगों ने उसे पंखे से लटका दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The woman reached the police station and said- protect my daughter; Police banished, murdered after 12 hours


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के पोखर में रविवार को मवेशी को स्नान कराने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान रमनगरा गांव निवासी महेश पासवान की 22 वर्षीय पुत्र रूपेश पासवान के रूप में की की गयी है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिसा।

स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि रूपेश मवेशी को लेकर सरेह की ओर गया था। सरेह में स्थित पोखर में मवेशी को स्नान करने के दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया।

इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी। आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में रूपेश को बाहर निकलकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) नौ से 21 सितंबर के बीच होना निर्धारित है। इस बीच 12, 13, 19 और 20 सितंबर को छोड़ कर यह परीक्षा हर दिन होगी। राज्य के 12 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2.47 लाख आवेदन आए हैं। इसके आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा हर दिन तीन पालियों में होनी है और हर पाली ढाई घंटे की होगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से और तीसरी पाली सुबह चार बजे से शुरू होगी।

हर पाली के एक घंटा पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए केंद्र का मुख्य द्वार खुलेगा और परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी काे प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों के अलावा किसी अन्य के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रखने पर भी पाबंदी है। परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, सभी चप्पल पहनकर ही आएंगे।
दूसरी बार हो रही परीक्षा
यह एसटीईटी दूसरी बार हो रहा है। इससे पहले हुई परीक्षा में गड़बड़ी के बाद उसे रद्द कर दिया गया। इसलिए परीक्षा के आयोजन में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले यानी आठ सितंबर को ही जैमर प्रभावी कर दिया जाएगा जिससे परीक्षा के दौरान मोबाइल का प्रयोग कोई न कर सके।

परीक्षार्थियों के साथ वीक्षकों के भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी है। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होगी। जबकि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी होगी। वहीं केंद्र में अभ्यर्थियों का कम्प्यूटर व सीट आवंटन रैंडमली होगा। कोविड-19 को लेकर भी परीक्षा के आयोजन में सतर्कता बरती जाएगी। इसमें हर पाली के शुरू होने के पहले पूरे परीक्षा भवन को सेनेटाइज कराना है।
जोन और सुपर जोन में बांटे जाएंगे परीक्षा केंद्र

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने केंद्रों को जोन व सुपर जोन में बांटने का निर्णय लिया है। हर केंद्र पर पर्याप्त स्टेटिक दंडाधिकारी रहेंगे। यदि किसी केंद्र पर कदाचार अथवा किसी अन्य कारण से पूरी पाली की परीक्षा रद्द हो जाती है तो ऐसी स्थिति में जिला पदाधिकारी अपने स्तर से जांच करेंगे।

इन जिलों में होंगे सेंटर

पटना, भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्णिया, छपरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Center for STET in 12 districts, gate will be closed half an hour before, wearing slippers


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शनिवार की रात पटना से रांची के लिए हुए थे रवाना। जिस वक्त राजद नेता बिजेंद्र यादव रांची के लिए शनिवार की शाम रवाना होने वाले थे उस वक्त सहरसा के जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव उनके साथ राजद कार्यालय के बाहर चाय पी रहे थे। छत्री यादव ने भास्कर को बताया कि बिजेंद्र भाई काफी खुश थे। वे महिषी से अपनी दावेदारी को सुनिश्चित मान कर चल रहे थे।

राजद सुप्रीमो से मिलने का उनका कार्यक्रम तय हो चुका था। शायद इसीलिए वे जल्दबाजी में थे। उनके साथ रांची जाने वालों में सौर बाजार प्रखंड के पूर्व प्रमुख योगेन्द्र राम और बिजेंद्र यादव का एक ग्रामीण छोटेलाल यादव भी थे। जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव ने कहा कि उन्होंने अपने सामने उन्हें विदा किया था।

बिजेंद्र यादव जिस नई मारुति कार को ड्राइव कर रांची के लिए निकले उसे एक सप्ताह पहले ही उन्होंने खरीदी थी। मौत की खबर सुबह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी वीणा देवी ने कहा जिंदगी का आखिरी सपना बिखर गया। चार दिन पहले गुरुवार को वे पटना गए थे और शनिवार की रात सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची के लिए निकले थे।

कम उम्र में ही बन गए थे अपनी पंचायत के मुखिया

जिले के इतिहास में शायद पहले युवा थे। जिन्हें मात्र 18 वर्ष की उम्र में पहुंचते ही लोगों ने सत्तर कटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत का मुखिया नोमिनेट कर दिया। वर्ष 1990 में मात्र 18 वर्ष की उम्र में जब वे मुखिया बने थे फिर पहला पंचायती चुनाव वर्ष 2006 का वक्त आया। पूरे बिहार में पंचायती राज की शुरुआत हुई थी।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करीबी माने जाते थे बिजेंद्रजिला पार्षद बन कर जनता की सेवा में जुट गए। वर्ष 2011 के पंचायती राज चुनाव में उनकी पत्नी चुनाव लड़ी और उनकी जीत हुई। फिर युवा राजद के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिली। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके पुत्र पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव के काफी करीबी माने जाते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bijendra Yadav's wife said- her last dream of life was shattered like a glass.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डुमरा थाना के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ में मुरादपुर चौक के निकट रविवार को बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशाें ने किराना व्यवसायी से दो लाख रुपये लूट लिया।

विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चलाई लेकिन, निशाना चूक गया। गोली व्यवसायी के बाइक को छूते हुए निकल गई।

सूचना पर घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने पुलिस बल के साथ व्यवसायी की निशानदेही पर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, असफल रहे।

पुलिस द्वारा खंगाली गई सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार तीन अपराधियों को चिह्नित किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं 36 घंटे के अंदर जिले में लूट की दो घटनाओं से व्यवसायियों सहित आम लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति आक्रोश है।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें बाइक पर सवार तीन अपराधिकयों की तस्वीर काे कैद किया गया है। व्यवसायी सोनू ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रही अपराधियों की तस्वीर को पहचान लिया है।

मुरादपुर के रास्ते एनएच टू लेन की ओर भागे बदमाश

बैरगनिया निवासी व्यवसायी सोनू कुमार ने बताया कि वह रविवार को दोस्त सूरज कुमार के साथ मुजफ्फरपुर से दो लाख रुपये की वसूली कर लौट रहा था।

इसी बीच मुरादपुर चौक के निकट अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और रुपए लूट लिया।

सीएसपी हत्याकांड में अब तक नहीं मिला सुराग

सुप्पी के बाेकठा गांव निवासी सीएसपी हत्याकांड में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ है। पुलिस काे अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच शनिवार को ग्रामीणों ने घटना के विरोध में 9 घंटे तक सड़क जाम रखा था। तब 48 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने का पुलिस ने आश्वासन दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two lakh rupees robbed from returning businessman after collecting dues from Muzaffarpur


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

यही अभी के दौर में अगस्त की मास्क क्रांति है। जिस तरह अगस्त क्रांति में बिहार के लोग अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हुए थे, ठीक उसी तरह सामाजिक कार्यकर्ता व सीए प्रभाष झा कोरोना काल में लोगों के लिए आगे आए हैं। उन्हाेंने घर-घर जाकर मास्क बांटने का काम शुरू किया। अबतक 70 हजार से ज्यादा मास्क बांट चुके हैं। लक्ष्य एक लाख मास्क बांटने का है।

काेराेना के खिलाफ इस युद्ध में उनकी पूरी टीम काम कर रही है। ये सभी जरूरतमदों और गरीबाें तक रीयूजेबल मास्क पहुंचा रहे हैं। प्रभाष ने बताया कि काेराेना के विरुद्ध हम आमजनाें का खड़ा हाेना बहुत जरूरी है। तीन साल पहले मल्टीनेशनल कंपनी में 40 लाख की सालाना कमाई छाेड़ कर दलित एवं महादलित समुदाय के हजारों बच्चों को अपने सात केंद्राें में रोज शिक्षादान भी दे रहे हैं।

प्रभाष झा ने कहा- समाज के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी
प्रभाष ने बताया कि संकट के इस दौर में सबको साथ मिलकर लड़ना है। कोरोना को तो खत्म होना ही है लेकिन एक सवाल तो रहेगा कि इस दौर में हमने समाज के लिए क्या किया? बस इसी सोच के साथ मैंने एक लाख मास्क बांटने का काम शुरू किया। मधुबनी, पटना, सुपाैल, दरभंगा जिले से इसकी शुरुआत की।
आमजन को जागरूक करना सराहनीय
पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रभाष की नमामि मिथिला फाउंडेशन ने मास्क के प्रति जागरूक करने का भी काम किया है।
काेराेना वॉरियर्स के रूप में कर रहे काम
बिहार सरकार में विशेष सचिव वरिष्ठ आईएएस प्रदीप झा ने कहा कि प्रभाष की टीम 3 वर्षों से समाज निर्माण में तत्पर है। आईपीएस मनु महाराज ने कहा कि कोरोना वाॅरियर्स के रूप में काम प्रशंसनीय है।
आज मास्क और दो गज की दूरी ही हथियार
हिमाचल के पूर्व मुख्य सचिव व वर्तमान में रेरा के चेयरमैन श्रीकांत बल्दी ने कहा कि आज मास्क व दो गज की दूरी यही दो हथियार हैं जिससे हम काेरोना संकट से लड़ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CA Prabhash Jha, who became the soldier of the mask revolution in the Corona period, is running a campaign in 4 districts, aiming to distribute one lakh masks


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

रहिका थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 10:30 बजे सप्ता नीम चौक स्थित रहिका-मधुबनी मुख्य पथ पर ताजिया शिफल निकालने को लेकर जुलूस में शामिल लोगों व पुलिस के बीच नोंकझोक हो गई। इस दौरान पुलिस काे लोगों को सड़क से हटाने को लेकर लाठी चलानी पड़ी।

ताजिया का शिफल निकालने वाले लोगों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से ताजिया शिफल निकाला जा रहा था कि अचानक बाइक सवार पुलिस ने बच्चों व बूढ़ाें पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे बच्चों को काफी चोट आई।

इसके बाद अपने बचाव में कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस की ओर से करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। शनिवार की रात लाठीचार्ज व हवाई फायरिंग के विरोध में स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह से ही रहिका-मधुबनी पथ को जाम कर प्रदर्शन किया।

तीन बच्चाें काे आई गंभीर चाेट मुखिया के घर में तोड़फोड़ की

लाठीचार्ज की घटना में तीन बच्चाें को गंभीर चोट आई है। वहीं पत्थरबाजी के कारण कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हाे गए। वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस संबंध में एसपी डाॅ. सत्य प्रकाश ने बताया कि जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

जांचोपरांत दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इधर सिफल नचाने वाले लाेगाें ने मुखिया के घर पर भी पथराव करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने मुखिया पिंकी देवी के घर में रखी दो बाइक, कुर्सी सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया।

सदर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च

शनिवार के रात सदर एसडीओ अभिषेक रंजन और सदर एसडीपीओ कामिनी बाला के नेतृत्व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने माइकिंग के जरिए लोगों से घर में रहने की अपील की।

साथ ही उन्होंने नियम के विरुद्ध जाकर मुहर्रम को लेकर सिफल, ताजिया व जुलूस निकालने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। लोगों से अपील की गई कि भीड़ का हिस्सा नहीं बनें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Despite the rake, the procession will bring out the police but lathi-charge, the mob pelted stones at the police


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

प्रखंड की सोंगर पंचायत अंतर्गत निस्फी व मिर्जापुर में बड़े पैमाने पर महुआ देसी शराब बनाने के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक पूर्व मुखिया मुन्ना सहनी की अध्यक्षता में सलेश स्थान मिर्जापुर में हुई।

इसमें गांव में बड़े पैमाने पर महुआ देसी शराब बनाने और पीने पर रोक लगाने का सामूहिक फैसला लिया गया।

बैठक में कारोबारी को पुलिस प्रशासन से गिरफ्तार कराने,बनाने वाले भठ्ठी को तोड़ने,बनाने व पीनेवाले पर 11000 रुपए जुर्माना करने का सामूहिक निर्णय लिया गया।

बैठक में इस कार्य को करने के लिए 31 सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन भी किया गया। मिर्जापुर वासी रबिन हत्याकांड का तार देसी शराब कारोबार से जुड़ा रहने की चर्चा है।

मृतक रबिन देसी शराब का कारोबार करने वाले की सूची बनाकर ताजपुर पुलिस को देने की बात कह रहा था। बैठक में रबिन की हत्या में संलिप्त नामदज मुख्य आरोपी समेत अन्य 3 को गिरफ्तार करने में ताजपुर पुलिस की शिथिलता पर रोष प्रकट करते हुए अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गई। गिरफ्तारी नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार मिर्जापुर गांव के अधिकांश घरों में देसी शराब का कारोबार होता है। गांव का लालदेव चौक अवैध शराब का कारोबार का अड्डा बन चुका है।

बैठक में मिथिलेश सहनी, मनोज सहनी, नरेन्द्र सिह, सरपंच गौरी राम, ,कुंदन गिरी, जगदीश सहनी, शंभू सहनी, अनिल राम, प्रेम कुमार दास, अजय कुमार सहनी, बब्लू सिंह, पप्पू राय थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget