header ads

राजद नेता ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसपंर्क अभियान

राजद नेता सह सासाराम विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी उमेश सिंह ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सासाराम विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर, शाहपुर, गायघाट, चंदनपुरा, हुरका, मित्रसेनपुर, मिर्जापुर, चोरकप, गरूड़ा, सेमरा, मोकर, जगदवनडीह, बेदा, बलथुआं, बनरसिया, बराड़ी, गोबिना सहित दाे दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच राजद की नीतियों की विस्तार से चर्चा की। साथ हीं क्षेत्र के विकास के नाम पर राजद प्रत्याशी के पक्ष में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान अपना अमूल्य वोट करने की अपील की।

उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान सासाराम विधानसभा के अलग-अलग गांव में जाकर डोर टू डोर लोगों की समस्या को सुनने के बाद कहा कि महागबंधन की सरकार बनने के बाद त्वरित समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान फूल-माला से भावी प्रत्याशी उमेश सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उमेश सिंह की लोगों का भरपुर सहयोग मिल रहा है। उनके द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. सासाराम विधानसभा में इनकी कार्यशैली की खूब चर्चा हो रही है। उमेश सिंह को मिल रहे जनता के अपार समर्थन से विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RJD leader launched public relations campaign in Sasaram assembly constituency


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget