header ads

प्रखर विचारक व राजनैतिक मूल्यों के वाहक थे रामदेव राय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं वीकेएसयू के पूर्व सीनेट सदस्य चन्द्रमा सिंह यादव ने कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं बेगुसराय बछवाड़ा के विधायक रामदेव राय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर, शोकाकुल परिवार को इस विकट परिस्थिति में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

चंद्रमा सिंह यादव ने कहा कि राज्य ने एक प्रखर समाजवादी विचारक तथा राजनैतिक मूल्यों के वाहक, गांधीयन विचार धारा का प्रतीक एवं संसदीय मर्यादाओं के धरोहर को खो दिया है।
रामदेव राय का आकस्मिक निधन राजनीतिक महकमा के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई असम्भव ही नहीं नामुमकिन लगती है।

उन्होंने रामदेव राय के राजनीतिक जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वे कुशल व्यक्तित्व के धनी तो थे ही साथ ही साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उनके अंदर देश के महान उन पूर्वजों की आत्मा का वास था, जिन्होंने देश को सुचारू ढंग से संचालित करने के हेतु लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget