header ads

सीएम के निर्देश पर लगाई जा रहीं और आरटीपीसीआर मशीनें, कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी आएगी, रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है, समुचित कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त आरटी-पीसीआर मशीन लगाने की कार्रवाई कर रहा है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच में और तेजी आयेगी। वे सोमवार को मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग निरंतर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए काम कर रहा है। रिकवरी रेट में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। सोमवार को बिहार का रिकवरी रेट 87.70 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। रोजगार सृजन पर भी सरकार का विशेष ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 201 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 30 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया।
अब सिर्फ 16,070 एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल कोविड-19 के सिर्फ 16,070 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 31,87,161 सैंपल जांचे गए।
मास्क नहीं पहनने वाले 2190 लोग पकड़ाए

एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि अनलॉक 3 के की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पिछले 24 घंटे में 242 वाहन जब्त किये गये। 8 लाख 50 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। 3 लोग गिरफ्तार हुए। पिछले 24 घंटे के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 2,190 लोग पकड़े गए। उनसे 1 लाख 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

बाढ़ पीड़ितों के खाते में 848.65 करोड़ भेजे गए
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू के मुताबिक बाढ़ पीड़ित 1333 पंचायतों में आवश्यकतानुसार राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। 45 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं। इनमें रोज दिन 39,863 लोग भोजन कर रहे हैं। अभी तक बाढ़ प्रभावित 14,14,425 परिवारों के बैंक खाते में 6-6 हजार रुपये (कुल 848.65 करोड़) भेजे जा चुके हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने नदियों के जलस्तर, उनकी प्रवृति तथा तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget