शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालय का नाम बदलने के विरोध में दूसरे दिन भी गांव की सैकड़ों महिला विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर धरना दिया। आसपास के आधा दर्जन गांव की सैकड़ों महिला पूरे दिन विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर जमी रही। कहती है कि किसी भी हालत में विद्यालय का नाम बदलने नहीं दिया जाएगा।
विद्यालय का नाम बदलने का प्रयास करने वाले अधिकारियों को हम महिलाएं सबक सिखाएंगी। गौरतलब हो कि काश्मीर के बारामुला में शहीद घुसियां कला गांव के मो. खुर्शिद खान के सम्मान में शिक्षा विभाग के निदेशक ने गांव में स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने का निर्णय लिया।
इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया। निदेशक के निर्देश के आलोक में रविवार को स्थानीय अधिकारी विद्यालय का नाम बदलने के लिए जब वहां पहुंचे तो गांव के लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
फिर दूसरे दिन अधिकारी आकर विद्यालय का नाम न बदल दे इस भय से पूरे दिन सैकड़ों लोग विद्यालय पर जमे रहे। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला। पूरे दिन महिलाएं विद्यालय में मुख्य दरवाजे पर बैठी रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment