डुमरा थाना के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ में मुरादपुर चौक के निकट रविवार को बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशाें ने किराना व्यवसायी से दो लाख रुपये लूट लिया।
विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चलाई लेकिन, निशाना चूक गया। गोली व्यवसायी के बाइक को छूते हुए निकल गई।
सूचना पर घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने पुलिस बल के साथ व्यवसायी की निशानदेही पर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, असफल रहे।
पुलिस द्वारा खंगाली गई सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार तीन अपराधियों को चिह्नित किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वहीं 36 घंटे के अंदर जिले में लूट की दो घटनाओं से व्यवसायियों सहित आम लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति आक्रोश है।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें बाइक पर सवार तीन अपराधिकयों की तस्वीर काे कैद किया गया है। व्यवसायी सोनू ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रही अपराधियों की तस्वीर को पहचान लिया है।
मुरादपुर के रास्ते एनएच टू लेन की ओर भागे बदमाश
बैरगनिया निवासी व्यवसायी सोनू कुमार ने बताया कि वह रविवार को दोस्त सूरज कुमार के साथ मुजफ्फरपुर से दो लाख रुपये की वसूली कर लौट रहा था।
इसी बीच मुरादपुर चौक के निकट अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और रुपए लूट लिया।
सीएसपी हत्याकांड में अब तक नहीं मिला सुराग
सुप्पी के बाेकठा गांव निवासी सीएसपी हत्याकांड में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ है। पुलिस काे अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच शनिवार को ग्रामीणों ने घटना के विरोध में 9 घंटे तक सड़क जाम रखा था। तब 48 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने का पुलिस ने आश्वासन दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment