header ads

पचमढ़ी के मैदान पर हॉकी खेले थे मेजर ध्यानचंद

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचमढ़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय हॉकी खेल के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद कर उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य राजेश साहू ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने पचमढ़ी में यहां के स्थानीय खिलाड़ियों के साथ भी सेना शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, एईसी पचमढ़ी के मैदान में हॉकी खेल में अपनी कुशलता दिखाई थी। यहां के उन खिलाड़ियों के साथ उन्हें खेलकर बहुत प्रसन्नता हुई थी। इस अवसर पर संजय टिकार, संतोष यादव, मनीष गुप्ता, कुमारी मनीषा परमाल, किसन उइके, ज्योति यादव, पल्लवी साहू, साधना जैन, अकीला बानो, संगीता साहू और शाहजहां बेगम उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget