थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के पोखर में रविवार को मवेशी को स्नान कराने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।
मृतक की पहचान रमनगरा गांव निवासी महेश पासवान की 22 वर्षीय पुत्र रूपेश पासवान के रूप में की की गयी है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
वहीं मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिसा।
स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि रूपेश मवेशी को लेकर सरेह की ओर गया था। सरेह में स्थित पोखर में मवेशी को स्नान करने के दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया।
इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी। आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में रूपेश को बाहर निकलकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment