पांवआ क्षेत्र में कोरोना ने अपने पांव अब दूरदराज के गांवों तक फैला दिए है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शिलाई के दूरदराज की पंचायत मिल्लाह के थाल्टी गांव में कोरोना पहुंच गया है। इस गांव में 52 व 53 साल के दो व्यक्ति पॉजिटिव आएं है। इसके अलावा पांवटा की सूर्या काॅलोनी, जमानीवाला गांव दो व्यक्ति, देवीनगर से भी 27 व 57 साल का एक व्यक्ति, सिरमौरी ताल से 70 साल का व्यक्ति और मैनकाइंड में एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। केदार पुर का भी एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। अब पांवटा के कई इलाके और पंचायत पॉजिटिव आने के बाद अब गांवों व शहर के कुछ और वार्ड कंटेनमेंट जोन में आएंगे। पहले ही पांवटा तहसील की ग्राम पंचायत माजरा और धौलाकुआं कंटेनमेंट जोन में है। पंचायत धौलाकुआं में राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर विनोद कुमार की दुकान की दायीं तरफ से लेकर रविंदर कुमार के घर तक,धौलाकुआं-गिरिनगर रोड पर रविंदर कुमार की स्टेशनरी की दुकान और इंतजार अली की बार्बर शॉप को कंटेनमेंट जोन में रखा है। इसके अलावा किशनपुरा रोड स्थित मैनकाइंड इकाई एक के जनरल ब्लॉक को ही सील किया है। इसके अलावा पांवटा में पहले ही वार्ड1 में फौजी पेट्रोल पंप की तरफ से गली के दोनों ओर और धर्मवीर के घर से लेकर राम लखन के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व लाल सिंह की दुकान से लेकर भूपपुर गली तक और जगमल सिंह की दुकान से लेकर पानी के टैंक तक के क्षेत्र को बफर जोन बनाया है। इसी प्रकार वार्ड नम्बर-3 आदर्श कॉलोनी में सुर्जन सिंह का घर और वार्ड 6 में ओंकार सिंह का घर भी सील किया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 4 में अशोक मलिक और आनंद गर्ग के घर की दोनों तरफ के क्षेत्र से लेकर कुंदन सिंह और बजाज के घर तक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाया है जबकि वार्ड नंबर 4 बद्रीपुर में पूरी डॉ. जग्गा गली को बफर जोन बनाया है और ग्राम पंचायत बद्रीपुर में वार्ड नंबर 3 में दलीप कुमार का घर सील किया है और दलीप सिंह और शाद मोहम्मद के घर के दोनों तरफ की गली से लेकर बाबू राम और ललिता देवी के घर तक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन है। ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर वार्ड नंबर 7 में सुदावाला पुल के नजदीक बेहरेवाला से मनीष कुमार के घर से लेकर महेन्द्र सिंह के घर तक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन जबकि गांव बेहरेवाला का पूरा क्षेत्र बफर जोन बनाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment