प्रदेश भाजपा ने काेराेना संकटकाल के बीच 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियाें शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भाजपा 2022 में प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। उन्हाेंने कहा कि सरकार कोरोना की जंग जीतने के साथ लोगों के दिल भी जीतेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात भाजपा की सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बाचतीत में कही। सीएम ने कहा कि पार्टी इस लक्ष्य काे हासिल करने की तैयारियाें में जुट चुकी है।
कांग्रेस काे अपने निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसका विश्वास नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था तो भाजपा में है, जहां जमीन से जुड़ा कोई भी कार्यकर्ता सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल है और विस्तृत कार्ययोजना के तहत पार्टी आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने सुरेश कश्यप के बधाई देते हुए कहा कि उनकी अध्यक्षता ये पहली कार्यसमिति की बैठक थी, जो सफल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र में सरकार की तरफ से विपक्ष को माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पूरे तथ्यों के साथ विपक्ष को प्रश्नों के उत्तर देगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए आधारहीन बयानबाजी कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की सैकड़ों योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा है। केंद्र सरकार ने 40 करोड़ जनधन खाते खोले, जिससे पात्र लोगों के खातों में सीधे धनराशि को ट्रांसफर किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाऊन में जनता को राहत प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1,70,000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment