हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों के चलते 8 जुलाई को परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। उन्होंने बताया कि सुपरीवाइज एलडीआर(पोस्ट कोड 758) की परीक्षा 20 सितंबर को सुबह के सत्र और जूनियर ऑडिटर(पोस्ट कोड-759) की परीक्षा 20 सितंबर को शाम के सत्र में डिस्ट्रिक हेडक्वार्टर, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर(पोस्ट कोड-768) की 23 सितंबर को सुबह, सीनियर लैबाेरेट्री टेक्निशियन(मेडिकल लेब्रोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2)(पोस्ट कोड-749) की 23 सितंबर को शाम के सत्र में हमीरपुर, टेक्निशियन(इलेक्ट्रिकल)(पोस्ट कोड-771) की परीक्षा 24 सितंबर सुबह, टेक्निशियन(रैफ्रीजरेशन)(पोस्ट कोड-770) की परीक्षा 24 सितंबर को शाम के सत्र में हमीरपुर, लेब्रोरेटरी टेक्निशियन(पोस्ट कोड-751) की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह, सीनयर टेक्निशियन(इलेक्ट्रिकल)(पोस्ट कोड-769) की परीक्षा 27 सितंबर को शाम के सत्र में हमीरपुर में होगी।
स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड-747) की परीक्षा 4 अक्टूबर को सुबह के सत्र में ड्रिस्टिक हेडक्वार्टर, जेएसएस (पोस्ट कोड-764) की परीक्षा 4 अक्टूबर को शाम के सत्र में हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी व शिमला, स्टोर कीपर(पोस्ट कोड-756) की परीक्षा 10 अक्टूबर को सुबह व कंप्यूटर ऑपरेटर्ज(पोस्ट कोड-753) की परीक्षा 10 अक्टूबर को शाम के सत्र में ड्रिस्टिक हेडक्वार्टर पर, इलेक्ट्रिशियन(पोस्ट कोड-754) की परीक्षा 11 अक्टूबर को सुबह के सत्र में हमीरपुर, धर्मशाला, मंडल व शिमला, कंडक्टर(पोस्ट कोड-762) की परीक्षा 18 अक्टूबर को सुबह, क्लर्क(पोस्ट कोड-763) की परीक्षा 18 अक्टूबर को शाम के सत्र में डिस्ट्रिक हेडक्वार्टर, ऑडिटर(पंचायत)(पोस्ट कोड-760) की परीक्षा 24 अक्टूबर को सुबह, स्टेनो टाइपिस्ट(पोस्ट कोड-755) की परीक्षा 24 अक्टूबर को डिस्ट्रिक हेडक्वार्टर, स्टेटिकल असिस्टेंट(पोस्ट कोड-748) की परीक्षा 31 अक्टूबर को सुबह हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी व शिमला, मार्केटिंग असिस्टेंट(पोस्ट कोड-757) की परीक्षा 31 अक्टूबर को हमीरपुर और शिमला में शाम के सत्र में, कंप्यूटर प्रोग्रामर(पोस्ट कोड-761)की परीक्षा 1 नवंबर को सुबह के सत्र में धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी और शिमला, जूनियर इंजीनियर की परीक्षा 1 नवंबर को हमीरपुर, धर्मशाला, मंडल व शिमला में शाम के सत्र, फील्ड असिस्टेंट(पोस्ट कोड-766) की परीक्षा 8 अक्टूबर को हमीरपुर व शिमला में सुबह, अकांउट क्लर्क (पोस्ट कोड-767) की परीक्षा 8 नवंबर को हमीरपुर व शिमला में शाम में आयोजित की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment