header ads

करसोग में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना शुरू, 27 लोगों ने मांगा काम

करसोग में कोरोनाकाल में रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां वार्ड नंबर 2 से मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना का शुभारंभ हो गया है। इस योजना के तहत शनिवार को नगर पंचायत परिधि के 14 लोगों को रोजगार दिया गया है। जिसमें सबसे अधिक 11 महिलाएं कार्य कर रही है। करसोग में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। जिसके लिए पहले चरण में ही 27 लोगों ने काम के लिए आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक 22 महिलाओं ने काम मांगा है।

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ करसोग नगर पंचायत का भी कायाकल्प होगा। इसमें नगर पंचायत परिधि में रास्तों की मरम्मत, नालियों की सफाई सहित झाड़ियों को काटने का कार्य किया जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार होने के साथ स्थानीय लोगों को घरद्वार पर ही रोजगार भी मिलेगा। इस योजना के तहत नगर पंचायत परिधि में रहने वाले लोगों को काम करने पर 275 रुपए की दिहाड़ी दी जाएगी। यही नहीं काम करने वाले इच्छुक परिवार को साल में 120 दिन का रोजगार मिलेगा।

मुख्यमत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के रोजगार प्राप्त करने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यानी लोगों को रोजगार मांगने के लिए नगर पंचायत कार्यालय के भी चक्कर नहीं काटने होंगे। महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई गई मनरेगा की तरह नगर पंचायत में भी मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना को हाथों हाथ लिया है। इस योजना के शुरू होने से महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होगी।

महिलाओं में खुशी का माहौल: नीलम. न्यारा वार्ड की नीलम का कहना है कि नगर पंचायत में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत कार्य शुरू हुआ है। इससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी त्रासदी में महिलाओं को रोजगार मिलना बड़ी बात है।

इसके लिए उन्होंने स्थानीय पार्षद बंसीलाल कौंडल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। नगर पंचायत के सफाई पर्यवेक्षक अजय ठाकुर ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत नगर पंचायत को रोजगार के लिए 27 आवेदन प्राप्त हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यारा में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना में आवेदन करने आए लोग।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget