header ads

नालागढ़ में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, हार्ट का पेशेंट था, मौतों का आंकड़ा 28

मंगलवार को प्रदेश में काेराेना संक्रमण से एक और व्यक्ति की माैत हाे गई है। नालागढ़ के पंजैहरा के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने सीएचसी नालागढ़ अस्पताल में दम तोड़ है। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण से मरने वालाें की संख्या बढ़कर 28 हाे गई है। मृतक बुजुर्ग हार्ट का भी पेशेंट था और लार्ड महावीर अस्पताल की एबुलेंस का चालक था। व्यक्ति को हार्ट में दर्द की समस्या के चलते अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत परिजनों को क्वारेंटाइन करते हुए प्राइवेट अस्पताल को बंद कर दिया है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 53 नए मामले आए हैं। इसमें सिरमौर और सोलन में 10-10, कुल्लू 3, ऊना 11, कांगड़ा 16, मंडी 1 और शिमला में दो कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़ कर 5154 पहुंच गया है।

इसमें 1324 सक्रिय मामले हैं। जबकि 3748 लाेगाें ने काेराेना से जंग जीती है। कांगड़ा जिले में तीन स्वास्थ्य कर्मियों, पांच सेना के जवानों और अर्धसैनिक बल के एक जवान समेत कुल 16 पॉजिटिव मरीज आए हैं। जिला कांगड़ा में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में दो रेजीडेंट डॉक्टर समेत हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज एवं अस्प‍ताल टांडा की गायनी ओपीडी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। प्रशासन की इस संबंध में बैठक हो रही है, इसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा। सोमवार शाम को एक महिला चिकित्सक संक्रमित पाई गई थी। माना जा रहा है ये डॉक्टर बीते कल संक्रमित पाई गई महिला के संपर्क में आई हैं। इसके अतिरिक्त असिस्टेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के एसओ समेत सेना के तीन जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने आज 2281 लाेगाें के सेंपल जांच के लिए एकत्रित किए। इसमें से 559 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट नेगेटिव आई है जबकि 1699 लाेगाें की रिपाेर्ट अाना अभी बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elderly died from corona in Nalagarh, heart was a patient, figure of deaths 28


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget