प्रदेश के मैदानी क्षेत्राें में माॅनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्राें में जम कर बारिश हुई, बारिश व लैंड स्लाइडिंग से प्रदेश की 134 सड़कें यातायात की अावाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हैं। मंडी जाेन में सबसे ज्यादा 87 सड़काें पर यातायात ठप है।
कांगड़ा जाेन में 28, हमीरपुर जाेन में 8 अाैर शिमला जाेन की 11 सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से लाेगाें काे अाने जाने में भारी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। बंद सड़काें काे बहाल करने के लिए लाेक निर्माण विभाग द्वारा 277 मशीनरियाें काे इस्तेमाल में लाया गया है। सभी सड़काें काे पूरी तरह से बहाल हाेने में दाे दिन का समय अाैर लगेगा। वहीं बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री, सुंदरनगर में 30, भूंतर में 32, धर्मशाला में 26, ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।
आगे क्या?
इस बीच माैसम विभाग ने आज प्रदेश के तीन जिलाें बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग ने अागामी 25 अगस्त तक प्रदेश में बारिश हाेने का पूर्वानुमान जारी किया है।
घुमारवीं में सबसे ज्यादा बारिश
घुमारवीं125 मिमी
पांवटा81 मिमी
धर्मशाला75 मिमी
कसाैली68 मिमी
नाहन66 मिमी
पालमपुर51 मिमी
जाेगिंद्रनगर38 मिमी
बिलासपुर21 मिमी
मंडी15 मिमी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment