header ads

घनौली से ढेरोवाल सड़क पर गड्‌ढों की भरमार यहां से इंडस्ट्री को रोज जाती हैं 500 गाड़ियां

रोपड़-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोवाल से घनौली तक सड़क पर हजारों गड्ढे रोपड़ प्रशासन की लापरवाही को बयान कर रहे है। पिछले एक साल से तीन किलोमीटर मार्ग का टारिंग का काम तो दूर पैचवर्क भी नहीं किया है। सबसे ज्यादा नुकसान स्थानीय ग्रामीण व हिमाचल आने वाले इंडस्ट्री मालिक व स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग को तय करने में गाड़ियों को नुकसान व समय की बर्बादी हो रही है।
इंडस्ट्री एरिया नालागढ़ के लिए मोहाली व रोपड़ के आसपास से रोजाना इंडस्ट्री मालिकों व स्टाफ की मूवमेंट रहती है। इस मार्ग की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना तो दूर गाड़ियों से गुजरना भी मुश्किल हुआ है। इंडस्ट्री मालिकों की लग्जरी गाड़ियां कई बार नुकसान झेल चुकी है। खस्ता हालत सड़क से हो रहे नुकसान को लेकर लोक निर्माण विभाग रोपड़ के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे है। रोपड़-मोहाली व आसपास के शहरों से ढेेरोवाल बैरियर होते हुए रोजाना करीब 500 गाड़ियां प्रवेश होती हैं। वाहनों की अधिकतम मूवमेंट हिमाचल आने वाले लोगों की रहती है। जिसके बावजूद पिछले एक साल से सड़क की टारिंग का काम आज तक नहीं किया गया है। स्थानीय लोग कई बार प्रशासन के समक्ष मार्ग को पक्का करने के लिए मांग उठा चुके है, जिसके बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी नजर अंदाज कर रहे है।

उच्च अधिकारियों को भेजी है प्रोजेक्ट रिपोर्ट: एक्सईएन देवेंद्र कुमार लोनिवि रोपड़ का कहना है कि घनौली से ढेरोवाल तक मार्ग की हालत का मामला संज्ञान में है। इस मार्ग का प्रोजेक्ट तैयार करते हुए उच्च अधिकारियों को अप्रूवल के लिए भेज दिया है। रोपड़ जिले के डीसी सोनाली गिरी ने बताया किसड़क की हालत का मामला संज्ञान में है। इस बारे में संबंधित विभाग से जवाब मांगा था। विभाग द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। विभाग को जल्द से जल्द मार्ग की हालत को सुधारने के निर्देश दिए है ताकि लोगों को दिक्कत न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
500 vehicles ply daily from here on the Ghanouli to Dheroval road.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget