header ads

सीएम ने सरकाघाट क्षेत्र के लिए 94 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 94.14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं व लोकार्पण किए।
जय राम ठाकुर ने 10.4 राजकीय महाविद्यालय बल्दवाड़ा के भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा, पटरीघाट और तहसील बल्दवाड़ा के आस-पास के गांव की बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना समर्पित की। उन्होंने बलद्वाड़ा, भदरोटा और गोपालपुर खंड के भागों के लिए बहु गांव ग्रामीण पाइप द्वारा जलापूर्ति योजना, सरकाघाट मसरैन बग्गी सड़क के स्तरोन्यन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थौना में विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिस्सा निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन, तहसील सरकाघाट की ग्राम पंचायत पिंगला के गरौर-चिम्बा-रा-बल्ह की आंशिक रूप से कवर बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैक में विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटड़ीघाट में 95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली प्रयोगशाला और बैरा (पिंगला) में 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कुश्ती स्टेडियम की आधारशिला रखीं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उन्होंने 14.42 करोड़ रुपये की तीन विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 79.72 करोड़ रुपए की लागत की नौ परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं।

कोरोना महामारी के दौरान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास की गति प्रभावित न हो। इसके लिए सरकार ने उद्घाटन और शिलान्यास वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग माध्यम से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सरकाघाट के लोगों का एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 22 लाख रुपए के अंशदान के लिए आभार व्यक्त किया।

जलशक्ति, बागवानी और राजस्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली प्रशिक्षण अकादमी से क्षेत्र के युवा लाभान्वित होंगे। यहां देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget