उपमंडल नालागढ़ में लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें लॉटरी के नाम पर 2 हजार लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शनिवार को कई लोग वाहेगुरु एंटर प्राइजिज कंपनी द्वारा की जा रही धोखाधड़ी की शिकायत लेकर एसडीएम नालागढ़ के पास पहुंचे।
लोगों ने बताया कि लॉटरी के नाम पर मोटरसाइकिल, कार व अन्य सामान का लालच देकर हर माह किश्त ली जा रही थी, लेकिन पिछले काफी समय से न तो कोई सामान मिला और न ही पैसा वापस दिया जा रहा है। लोगों ने कहा कि संचालकों ने लॉटरी के नाम पर पैसा इक्ट्ठा तो कर लिया है अब जब उन पैसों का सामान देने का समय आया तो अपने कार्यालय से लापता हो गए है।
लॉटरी संचालक से प्रभावित हुए बलजीत सिंह, भूपिन्द्र, जितेन्द्र ठाकुर, जसबीर सिंह, बिंदू चौधरी, अक्षर पाल, परमजीत सिंह, संदीप कुमार, नरेश, विजय कुमार, मोनू ठाकुर व शमिंद्र कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वाहेगुरु एंटर प्राइजिज कंपनी ने नालागढ़ में एक लॉटरी स्कीम चलाई थी।
इस स्कीम के तहत लोगों से प्रति माह तय की गई किश्त की राशि ली जाती थी। स्कीम में लोगों को 16 से 20 महीने तक अपनी किश्त जमा करनी पड़ती थी। इसमें कुछ लोगों की पहली ही किश्त देने के बाद लॉटरी निकल जाती थी तो उसे बाइक या अन्य सामान दे दिया जाता था।
इसके बाद उससे कोई भी पैसा नहीं लिया जाता था, लेकिन जिन लोगों को 16 माह तक कोई भी लॉटरी नहीं निकलती थी उन लोगों को उतने पैसे के का सामान जैसे डबल बेड, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, एलईडी आदि सामान दिया जाता था, लेकिन लोगों को कुछ भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो अब इनके नालागढ़ स्थित कार्यालय में जाते है, लेकिन निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
लॉटरी कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई: एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुज्जर ने बताया कि कुछ लोग वाहेगुरु एंटर प्राइजिज कंपनी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिनके साथ लॉटरी के नाम हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित विभाग व पुलिस विभाग को कार्रवाई अमल और थाना नालागढ़ में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए है ताकि धोखाधड़ी का मामला सामने लाया जा सके।
शिकायत मिली है, गंभीरता से इसकी जांच की जाएगी: नालागढ़ के बद्दी डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत आई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉटरी स्कीम के तहत हुई धोखाधड़ी की शिकायत एसडीम नालागढ़ के द्वारा भी पुलिस विभाग के पास पहुंची है। नवदीप सिंह ने बताया कि अब इस मामले में पहले पूरी तरह से जांच करेंगे और ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके और इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment