हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि जिला में कोरोना वॉरियर्स के साथ जिस तरह की बदसलूकी और अपमानजनक व्यबहार हुआ है वह सरकार और प्रशासन द्वारा अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डाल कर इस महामारी में समाज एवं मानवता की सेवा कर रहे योद्धाओं का घोर अपमान है।
भोरंज विश्राम गृह से जिस प्रकार स्वस्थ विभाग के कर्मचारियों को रात के अंधेरे में निकाला गया, वह अत्यंत दुखद होने के साथ साथ शर्मनाक भी है। इन कोरोना वॉरियर्स को भोरंज विश्राम गृह से निकालने की घटना की जांच की जानी चाहिए। घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में स्थानीय विधायक की भूमिका प्रतीत होती है। क्योंकि वे इस विश्राम गृह का इस्तेमाल अपने निजी आवास की तरह करती हैं।
देर रात तक उनके पतिदेव का दरबार भी इसी विश्राम गृह में लगता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने हमीरपुर नगर परिषद और जिले की विभिन्न नगर पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया सम्मपूर्ण होने के उपरांत पुनः इसको अंजाम देने के प्रशासन के निर्णय पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाब में कार्य कर रहा है।
वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को रद्द कर भाजपा नेताओं की राजनीतिक सुबिधा के अनुरूप इसको अंजाम देने का षड्यंत्र कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन एवं आरक्षण की प्रक्रिया में भी राजनीतिक एजेंडे के साथ कार्य कर रहे हैं। जिसकी वजह से जनता में भारी नाराजगी व्याप्त है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment