मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को हाथीदह (मोकामा) में गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजक्ट (उद्वह योजना) के पहले फेज का स्थल निरीक्षण किया। इस योजना का मकसद गया, बोधगया, राजगीर एवं नवादा जिले को गंगा का पानी (पेयजल) उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने इसके हर पहलू की जानकारी ली, इसकी समीक्षा की और इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने गंगा किनारे बन रहे इंटेक पंप हाउस को देखा, इसकी अद्यतन स्थिति से वाकिफ हुए। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने स्किमैटिक डायग्राम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री को गंगा रीवर इंटेक सोर्स के निर्माण की तकनीकी विशिष्टता के बारे में भी बताया।
रूट का हवाई सर्वे, सिक्स लेन पुल की प्रगति जानी
मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के राजगीर एवं गया तक पाइपलाइन के रूट एवं जलाशय स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नीतीश ने गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। यह पुल 2022 में बन जाना है। मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment