डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की एक और स्टाफ नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले वीरवार देर रात एक स्टाफ नर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बता दें कि शनिवार को संक्रमित पाई स्टाफ नर्स भी 22 अगस्त को ऑर्थो वार्ड में पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आई थी।
ऐसे में यहां पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा 22 अगस्त को शिलाई के टटियाना के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बावजूद न तो ऑर्थो वार्ड सील किया और न ही नर्स को होम आइसोलेट किया।
यह नर्स नाइट ड्यूटी पर तैनात थी। वहीं शनिवार को पॉजिटिव आई दूसरी स्टाफ नर्स ने भी उक्त मरीज को डे शिफ्ट में अटेंड किया था। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रिंसिपल डॉ. महेंद्रू ने मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। उधर नाहन नगर पालिका परिषद के वार्ड 1, 2, 4, 7, 11 व 12 समेत नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत कालाअंब के मोगिनंद को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया है।
आदेशानुसार नगर पालिका परिषद नाहन के वार्ड 1 में कुन्दन का बाग में प्रदीप कुमार का घर, वार्ड 2 में नजाकत अली, शराफत अली और आशीक अली के घर, वार्ड 4 में ओम प्रकाश का घर, वार्ड 7 में योगेश दीवान और सुमेर चंद के घर, वार्ड 12 में निर्मला देवी के धरातल दुकानों को छोड़कर शेष घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
पांवटा के वार्ड 1, 2, 4, 7, 11 व 12 के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। सुदर्शन कॉलोनी व वार्ड 3 रामपुरघाट, कोलर के वार्ड 4, रामपुर भारापुर के 6 व 4, पातलियों के वार्ड 1 व 7, ग्राम पंचायत अम्बोया के वार्ड 2, ग्राम पंचायत शवगा का वार्ड 4, ग्राम पंचायत मुगलवाला के वार्ड 8 को बफर जोन घोषित किया है। पांवटा के वार्ड नम्बर 1, 3, 5, 6, 13 व पंचायत कुन्जा मात्तरलियों, कोलर, रामपुर-भारापुर, ग्राम पंचायत पतलियों, अम्बोया, शावगा व ग्राम पंचायत मुगलनवाला में कोरोना के केस आने पाए सील किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment