header ads

जिला हॉकी संघ ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

सोलन जिला हॉकी एसोसिएशन ने शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को कंडाघाट समेत सोलन जिला के उपमंडलों में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम आयोजित किए। कंडाघाट की नई धर्मशाला में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच रणधीर चम्बयाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान किया जाए।

प्रदेश सरकार से मांग की गई कि कंडाघाट में खेल स्टेडियम का काम धीमी गति से चल रहा है इसको शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने कहा है कि स्टेडियम बनने से यहां राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित हो सकेंगे। इस मौके पर एसडीएम कार्यालय, अस्पताल, पुलिस, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, आंगनबाड़ी व सफाई कर्मचारियों समेत कई कार्यालय में जाकर प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसोसिएशन के उप प्रधान उषा शर्मा, दीपक ठाकुर, विजय, अनिल वशिष्ठ, रजनीश कौशिक, मंगलेश शर्मा, सदस्य पूनम, जयंत शर्मा, कुसुम ठाकर, रमेश समेत कई पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे। उधर जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से नेशनल खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर व पद्मा भूषण से सम्मानित मेजर ध्यान चन्द की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पियूष सिंगला व शीला कौशल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला कि आज के दिन का विशेष महत्व है 29 अगस्त 1905 को ध्यान चन्द का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिवस को नेशनल खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।

कुनिहार | हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द के जन्मदिवस पर हॉकी संघ ने कुनिहार में कोविड 19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया। इसमें नायब तहसील दार दौलत राम, एएसआई पूर्ण चन्द, सिविल अस्पताल कुनिहार, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, पंचायतों के सफाई कर्मचारी काे सम्मनित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
District Hockey Association honored the Corona Warriors


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget