header ads

बालूगंज बाजार काे चाैड़ा करने के लिए नगर निगम ने स्ट्रक्चर ताेड़ने किए शुरू

बालूगंज में रोड को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए यहां बनी दुकानों की डिस्मेंटलिंग का काम शुरू किया गया है। पहले चरण में यहां पर एमसी की खाली पड़ी दुकानों को डिस्मेंटल किया जा रहा है। इसके बाद सड़क के साथ रिटेनिंग वॉल लगाकर वहां कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स में चौक पर बनी सभी दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद इस पूरी जगह को चौड़ा किया जाएगा। पहले चरण में करीब 1.76 करोड़ की लागत से यहां पर रोड की वाइडनिंग की काम किया जाएगा।

बालूगंज में चौक को चौड़ा करने का काम आरंभ कर दिया गया है। इसके लिए बालूगंज चौक पर दुकानों को डिस्टमेंटल किया जा रहा है। बालूगंज चौक पर बनी सभी दुकानें यहां से शिफ्ट की जाएंगी। ये दुकानें वैली साइड में शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए यहां पहले चरण में रिटेनिंग वॉल लगाए जाएगी, जिसके साथ ही कॉम्प्लेक्स बनेगा। रिटेंनिंग वॉल लगाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके लगने के बाद यहां पर कॉम्प्लेक्स बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस तरह कॉम्प्लेक्स तैयार होने के बाद समरहिल की ओर बनी दुकानों को भी यहां के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद समरहिल की ओर जाने वाले रोड को चौड़ा करने का काम किया जाएगा। नगर निगम और अन्य विभागों ने इस जगह अभी नौ दुकानें चिन्हित की है, जिनको कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में सड़क काफी चौड़ी हो जाएगी।

बालूगंज में पांच ओर से आता है ट्रैफिक

बालूगंज में पांच साइड से ट्रैफिक आता है। यहां समरहिल, लोअर हिमाचल, चक्कर, शिमला बस स्टैंड के साथ-साथ कामना देवी की ओर से ट्रैफिक आता है। चक्कर में कोर्ट खुलने के बाद चक्कर चाने वाले मार्ग पर अब वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसी तरह कामना देवी सड़क पर भी ट्रैफिक बढ़ने लगा है। यहां पहले मंदिर और सरकारी कॉलोनी के रहने वालों की गाड़ियां आती-जाती थीं। मगर अब इस एरिया में बड़ी संख्या में घर बन गए हैं। इस तरह चौक पर पांचों ओर ट्रैफिक का भारी दवाब बढ़ गया है। इसके चलते इस पूरे चौक को चौड़ा किया जाएगा। वहीं कामना देवी की ओर जाने वाली सड़क की भी कटिंग होगी। कामना देवी के लिए ठेके के साथ एक मार्ग बनाने की योजना है। इससे टुटू की ओर इस सड़क भी चौड़ी होगी। इसको लेकर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए लगेंगी लाइटें

चौक को ट्रैफिक लाइटों से लैस बनाया जाएगा। इस तरह यहां चारों ओर से आने वाले यातायात को ट्रैफिक लाइटों से कंट्रोल किया जाएगा। इसके लिए चौक पर हिल साइड में बने सरकारी स्कूल को भी शिफ्ट करने का प्लान है। इस प्राइमरी स्कूल के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। इसको शिफ्ट करने के बाद यहां पर एक बड़ा चौक बनेगा। इस तरह इससे चारों ओर से आसानी से गाड़ियों की आवाजाही हो सकेगी। इससे लोगों को यहां पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

बालूगंज में रोड को चौड़ा करने का काम चरणबद्ध तरीके किया जाएगा। पहले पहले चरण में खाली पड़ी दुकानों को डिस्टमेंल किया जा रहा है। अगले चरण में वैली साइड रिटेनिंग वॉल बनाकर कॉम्प्लेक्स बनेगा। इस कॉम्प्लेक्स में बाकी दुकानों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इस इसके बाद इस पूरी जगह को चौड़ा किया जाएगा। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास रहेगा। -नितिन गर्ग, जीएम (टेक्निकल), शिमला स्मार्ट सिटी लिमेटिड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बालूगंज में रोड के किनारे कुछ दुकानें तोड़ी जाएंगी ताकि रोड खुला हो सके।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget