सपड़ोह पंचायत में नई पंचायत के गठन के संदर्भ में चल रहे विरोधाभास के चलते वार्ड-4 और 5 के लोग नई बनाई जा रही बरदियार पंचायत के गठन के लिए लामबंद हो गए हैं। नई पंचायत बनाने के समर्थन में उतरे लोगों ने बरदियार में विशेष बैठक की।
उन्होंने कई बार राजनेताओं को भी बताया कि उन्हें अपने पंचायती कार्यों के लिए काफी दूर जाना पड़ता है और भूगौलिक परिस्थितियों से भी यह पंचायत बड़ी होने से उनके क्षेत्रों में विकास कार्य भी सही ढंग से नहीं हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि वार्ड-6 के लोग सपड़ोह पंचायत में ही रहना चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बरदियार के साथ लगते क्षेत्रों को इस नई गठित होने वाली पंचायत में शामिल करके नई पंचायत का गठन किया जाए।
लोगों ने बताया कि वार्ड-4 और 5 के लोगों ने नई पंचायत के गठन के लिए अपनी सहमति डीसी व बीडीओ को दे दी है। लोगों ने ये भी कहा कि सपड़ोह पंचायत का कार्यालय जो वर्तमान समय में लाहड़ में है उसे पंचायत के सेंटर प्लेस बरदियार में स्थानांतरित करंे। वहीं लोगों ने यह भी चेताया है कि अगर उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया तो वार्ड-4 और 5 के लोग आने वाले पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment