पुलिस थाना कांगड़ा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्लेरा के उपप्रधान बलबीर सिंह पर महिला प्रधान के परिजनों ने सीमेंट स्टोर की चाबी कब्जाने को लेकर मारपीट की। पंचायत उपप्रधान के सिर में छह टांके लगे हैं। पीटने वाले जिला भाजपा के पदाधिकारी और सत्ता का रोव दिखाकर उपप्रधान को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। सोमवार शाम को उपप्रधान बलबीर सिंह टल्ला गांव में घूम रहा था कि दो युवाओं विनोद कुमार और बलकार सिंह ने सीमेंट स्टोर की चाबी मांगी इनकार करने पर उन्होंने रॉड से उसके सिर पर चोट मारी और लहूलुहान होने पर मोका से भाग गए। पंचायत प्रधान के परिजनों का गांव में शराब का ठेका है। उन्होंने भी उपप्रधान पर ठेके में तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पंचायत उपप्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव सर पर है। ऐसे में सरकारी सीमेंट को इधर उधर करने के लिए स्टोर की चाबी ठेके के सेल्स मेन को देने की बात बो कर रहे थे। उन्होंने कहा चाबी पंचायत प्रतिनिधि या सचिव के पास ही रह सकती है। इस पर उन्होंने मुझे पीटना शुरू किया। मै शराब के ठेके की तरफ गया ही नहीं लेकिन राजनेतिक पहुंच के चलते ठेकेदार ने इनके विरूद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने सीएम जय राम से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। ताकि पंचायती राज को सुदृढ बनाया जा सके। पलेरा पंचायत की प्रधान उषा देवी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वो पिछले कल से बाहर है। जिला भाजपा महासचिव रमेश वराड ने कहा कि उपप्रधान बलबीर ने उनके शराब के ठेके पर तोड़फोड़ की जिसके चलते मारपीट हुई है। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पलेरा पंचायत के उपप्रधान साथ हुई मारपीट के सिलसिले में दो लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उपप्रधान का टीएमसी में मेडिकल करवाकर बयान कलमबद्ध किए है। उसके सिर पर टांके लगे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment