ठियोग में इस बरसात में पहली बार शुक्रवार को सुबह से भारी बारिश होने से लोगों ने जहां राहत की सांस ली वहीं उन्हें कई परेशानियां का भी सामना करना पड़ा। ठियोग नगर में एनएच पांच पर बारिश के पानी की निकासी सही न होने के कारण लोक निर्माण विश्राम गृह के सामने पानी खड्ड के रूप में बीच सड़क पर बहता रहा। सड़क का यह पानी यहां दुकानों के सामने से बहने के कारण उन्हें परेशानी हुई। यहां सड़क पर कल्वर्ट बंद होने से यह समस्या आ रही है। दुकानदार स्वयं बंद कल्वर्ट को खोलने का प्रयास करते दिखाई दिए। इसी तरह बस स्टैंड पर भी सड़क का पानी बीच सड़क पर बहता रहा। इसके कारण यहां परबसों की प्रतीक्षा करते लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी हुई। वाहनों के चलने से पानी छिटककर लोगों के कपड़ों पर गिरता रहा। एनएच पर कई स्थानों पर सड़क पर जलभराव के कारण समस्या पैदा होती रही। इस बारे में एनएच विभाग के एसडीओ ने बताया कि विभाग बंद कल्वर्टों को खोलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनएच पर नालियों को साफ किया गया है लेकिन कई जगह लोगों ने कल्वर्टों को बंद कर रखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment