पुलिस ने शोघी में एक युवक को चरस के साथ पकड़ा है। युवक के पास से 199 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बालूगंज थाना पुलिस की एक टीम शाम के समय शोघी की ओर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक युवक को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। पुलिस ने युवक को रोककर संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली।
इस दौरान पुलिस को युवक के पास से 199 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी की पहचान अर्की निवासी चमन के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर चरस कहां से लाई गई थी और इसको किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment