header ads

पंकज तारापुर एसडीपीओ तो संजय को खड़गपुर का प्रभार

गृह विभाग ने मंगलवार की देर शाम बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों का तबादला किया। जिसके तहत मुंगेर जिले में पदस्थापित छह पुलिस पदाधिकारी का भी अन्यत्र तबादला किया गया है। जिसमें एएसपी सह सदर एसडीपीओ हरिशंकर कुमार, तारापुर एसडीपीओ रमेश कुमार, खड़गपुर एसडीपीओ पोलस्त कुमार, मुख्यालय डीएसपी मो. शिबली नोमानी सहित पुलिस लाइन डीएसपी एवं बीएमपी-9 जमालपुर के डीएसपी शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सदर एसडीपीओ हरिशंकर कुमार काे जहानाबाद एएसपी बनाया गया है।

जबकि उनके पद पर बीएमपी 6 के डीएसपी नंदजी प्रसाद को पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार मुख्यालय डीएसपी शिब्ली नोमानी को बिहारशरीफ का एसडीपीओ बनाया गया है तथा उनके स्थान पर जयनगर के एसडीपीओ सुमित कुमार को पदस्थापित किया गया है। जबकि हवेली खड़गपुर एसडीपीओ पोलस्त कुमार को सीतामढ़ी के पुपरी का एसडीपीओ बनाया गया है तथा उनके स्थान पर संजय कुमार पांडेय को, तारापुर एसडीपीओ रमेश कुमार के स्थान पर एसटीएफ डीएसपी पंकज कुमार को पदस्थापित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget