राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 5 ‘ई’ इफेक्टिव, ऐफिशिएंट, इंपावर, ईज और इक्विटी ग्रहण करने पर विशेष बल दिया है। वह आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित वेबिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली की कमियों को दूर करने के लिए इसमें प्रावधान रखे हैं। 21वीं सदी के बदलते भारत की आन्तरिक और वैश्विक चुनौतियों को पूरा करने की तैयारियां इसमें प्रतिबिंवित की गईं हैं।
पंजाब विश्वविद्यालय, चडींगढ़ के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि विश्वविद्यालय के 78 विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की योजना पर कार्य कर रहे हैं। निर्धारित समय अवधि के लिए अल्प अवधि और दीर्घ कालीन नीति तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात पर भी विशेष बल दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment