विधानसभा क्षेत्र कसौली के अंतर्गत कसौली में स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रधान विजय शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ राजीव सहजल से भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी तथा एक ज्ञापन सौंप कर विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया।
सीआरआई कसौली में सांप व कुत्ते के काटने के इलाज की सुविधा 24 घंटे यहां पर स्थानीय लोगों तथा अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों को मिले। यहां पर बनने वाले एंटीसेरा भवन निर्माण के बजट में मंत्रालय द्वारा कोई कटौती ना की जाए तथा प्रदेश सरकार से उपरोक्त के लिए जो 128 बीघा जमीन केंद्र सरकार को दी जानी है उसकी प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करवाया जाए। कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सैजल ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment