देश की महत्वपूर्ण परियोजना अटल रोहतांग सुरंग की लंबाई 220 मीटर बढ़ गई है। सुरंग के दोनों छोर पर एवलांच विरोधी सुरंग बनने से अब सुरंग की लंबाई 8800 मीटर से बढ़कर 9020 मीटर हो गई है। अटल रोहतांग टनल के उद्घाटन को लेकर बीआरओ तैयारियों में जुट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में इस सुरंग को देश को समर्पित करने जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बीआरओ के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मनाली पहुंचे। बीआरओ इन दिनो प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है।
डीजी ने अटल सुरंग के कार्य का जायजा लिया। सोलंगनाला में बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना के मुख्यालय में अधिकारियों संग बैठक की। डीजी ने साउथ व नार्थ पोर्टल का दौरा किया तथा कार्य मे जुटी स्ट्रॉबेग एफकॉन व समेक कम्पनी के अधिकारियों का हौंसला बढ़ाया।
उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों के कार्य को सराहा। डीजी ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार की मदद से समय-समय पर जरूरी सामान उपलव्ध करवाया। डीजी ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्य समय पर पूरा हुआ है। अटल टनल के रूप में बीआरओ के नाम एक ओर बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ इंजीनियर केपी पुरशोथमन ने डीजी को सुरंग के निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीआरओ ने अधिकतर कार्य पूरा करने में सफलता पाई है। बीआरओ दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर एमएस बाघी ने कहा कि सुरंग के नार्थ पोर्टल सहित दारचा में भव्य पुल बनकर तैयार है। इस दौरान कर्नल शशि चौहान, कर्नल उमा शंकर, कर्नल प्रेम जीत, स्ट्रॅाबेग व एफकॉन के प्रोजैक्ट मैनेजर सुनील त्यागी सहित स्मेक कंपनी के अधिकारी राजेश अरोड़ा ने भी बैठक में भाग लिया।
2010 में हुआ था टनल का उद्घाटन
उल्लेखनीय है कि 2010 में इस टनल का शिलान्यास हुआ था। उस समय इसकी लागत 14 सौ करोड़ की थी जो अब 4 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। टनल निर्माण में देरी का कारण टनल का पानी का रिसाव था। इसे नियंत्रित करने में बीआरओ को लगभग ढाई साल का समय लग गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment