नालागढ़ में प्रस्तावित एक हजार कराेड़ रुपए के बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए जमीन उद्याेग विभाग के नाम ट्रांसफर करने का रास्ता साफ हाे गया है। वन विभाग ने यहां पर 2000 एकड़ जमीन काे उद्याेग विभाग के नाम ट्रांसफर करने के लिए एनअाेसी जारी कर दिया है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित क्षेत्र में एफसीए लागू नहीं हाेता है। अब राजस्व विभाग नालागढ़ में 2000 एकड़ जमीन काे शीघ्र उद्याेग विभाग के नाम ट्रांसफर करने की अपनी प्रक्रिया काे अागे बढ़ाएगी। जमीन काे विभाग के नाम हस्तांतरित करने से पहले राजस्व विभाग ने नालागढ़ और ऊना में वन विभाग की एनअाेसी न मिलने के कारण अधर में लटका हुआ था।
ऊना में भी संबंधित क्षेत्र में एफसीए लागू नहीं हाेता है। इस संबंध में वन विभाग ने सरकार काे सूचित कर दिया है। यहां पर बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए लैंड ट्रांसफर किए जाने के लिए विभाग शीघ्र एनअाेसी जारी करेगा। उद्याेग विभाग ने यहां पर एक हजार एकड़ जमीन का चयन बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए किया है। यहां पर भी लैंड ट्रांसफर मामले पर राजस्व विभाग ने आपत्ति लगा कर केस वापिस भेजा था। ऊना से भी शीघ्र जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर किए जाने के लिए वन विभाग एनओसी जारी करेगा।
आंध्रप्रदेश से बल्क ड्रग फार्मा पार्क का अध्ययन करके लाैटी उद्याेग विभाग की टीम
उद्याेग विभाग की टीम बल्क ड्रग फार्मा पार्क का अध्ययन करके आंध्रप्रदेश से वापिस लाैट अाई है। टीम के सदस्य अभी क्वारेंटाइन में है। वर्क एट हाेम के तहत अधिकारी अपनी अांध्रप्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क की रिपाेर्ट तैयार करेंगे। इसे शीघ्र सरकार काे साैंपा जाएगा और इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। टीम सिंतबर के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करेगी। इसकी तैयारियां अब तेज हाे गई है। इधर वन विभाग ने लैंड ट्रांसफर काे लेकर अपनी एनअाेसी जारी कर दी है वहीं अधिकारी बल्क ड्रग फार्मा पार्क काे लेकर रिपाेर्ट तैयार करने में जुट गए है। उद्याेग विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा का कहना है कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए लैंड ट्रांसफर का मामला सरकार के विचाराधीन है। उन्हाेंने बताया कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क के अध्ययन के लिए अांध्रप्रदेश गई हुई टीम वापिस पहुंच गई है। शीघ्र रिपाेर्ट तैयार करके सरकार काे साैंपी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment