जिला मुख्यालय कुल्लू के वार्ड नंबर 9 में हुनमानी बाग के साथ ब्यास किनारे नगर परिषद ने गारबेज कंपोस्टर प्लांट स्थापित कर रखा है जिसकी बदबू से आसपास के लोग परेशान हैं। ऐसे में इसके विरोध में नगर परिषद कुल्लू के पूर्व उपाध्यक्ष मनु शर्मा और आसपास के लोग उतर गए हैं। मनु शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में जिला प्रशासन को दो दिन पूर्व बताया गया है और शनिवार को एसडीएम कुल्लू मौके पर पहुंचे उनके समक्ष आसपास के लोगों ने इसका विरोध दर्ज किया।
मनु शर्मा ने इस दौरान बताया कि लोगों ने यहां सिर्फ गौसदन खोलने की ही हामी भरी थी लेकिन उसके बाद करीब एक साल पहले से यहां नगर परिषद ने गारबेज कंपोस्टर प्लांट स्थापित कर दिया है। जो स्थानीय लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने यह भी कहा कि मौहल के कूड़ा संयंत्र को एनजीटी ने इसलिए खाली करने के आदेश दिए थे कि वह ब्यास नदी के किनारे ही था।
उसके बाद उस संयंत्र को बंद करके अब नगर परिषद ने हनुमानी बाग के साथ लगते गौसदन के पास भी ब्यास नदी के तट पर ही इस तरह का संयंत्र लगा दिया है। जहां कूड़ा डंप गया जाता है और इससे आसपास के घरों तक बदबू फैल रही है जिस कारण लोग अपने घरों के खिड़की और दरवाजे भी नहीं खोल पा रहे हैं। स्थानीय निवासी केएल हंगल का कहना है कि उनका यहां रहना मुश्किल हो रहा है। किराएदारों ने उनके मकानों को खाली करना शुरू कर दिया है और उन्हें खुद भी अपने घरों में रहना बहुत ही मुश्किल हो गया है।
गौसदन के पास बनाए गए इस कूड़ा कंपोस्टर सयंत्र के पास डंप किए जाने वाले कचरे को गौसदन के मवेशी खा रहे हैं, जिस कारण उनकी मौत हो रही है। पूर्व उपाध्यक्ष मनु शर्मा और अन्य एकत्रित हुए लोगों ने कहा कि इस कचरा कंपोस्टर संयंत्र लगाने के लिए वन अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा है जबकि एनजीटी के निर्देशों की भी यहां सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
मौके का जायजा लिया गया है और मौके पर मिस मैनेजमेंट पाई गई है, जिसके लिए नगर परिषद को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। कंपोस्टर के पास फैंसिंग करवाने के आदेश दिए हैं ताकि कचरा डंप करने के बजाय सीधा कंपोस्टर के भीतर जा सके और बाहर कचरे से दलदल न बने। यहां के लोगों की समस्या जायज है। इसके समाधान के लिए प्रशासन ने नगर परिषद को उचित निर्देश जारी कर दिए हैं।
अमित गुलेरिया, एसडीएम कुल्लू।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment