जिले के गिरिपार क्षेत्र में पिछले 5 दिनों में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों समेत संपर्क मार्ग बार-बार अवरुद्ध होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग को यातायात सुचारू बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हरिपुरधार-बढ़ोल मार्ग पर रनवा कैंची मोड़ के पास दो स्थानों पर भारी भूस्खलन होने से इस मार्ग पर दो बसों समेत दर्जनों छोटे बड़े वाहन 9 घंटे से फंसे हुए है। हालांकि इस सड़क को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सुबह 8 बजे से पहले ही जेसीबी मशीन लगाई है, मगर लगातार बारिश होने से पीछे से मलबा गिर रहा है। जिसके कारण सड़क को खोलने में भारी दिक्कतें सामने आ रही है। उधर नौहराधार-देवना थनगा संपर्क मार्ग पर भी भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र की कई सड़कें बंद होने के कारण किसानों की मंडियों तक न पहुंचने से खेतों व गोदामों में ही खराब हो रही है। देवा मानल में भारी बारिश से विधवा यशोदा देवी के मकान की एक दीवार ढेह गई है। उधर अर्की उपमंडल में इस बार बरसात में लोक निर्माण विभाग को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बरसात से अभी तक करीब साढ़े सात करोड़ का नुकसान हो चुका है जबकि पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से करीब 3 करोड़ 11 लाख के नुकसान का आकलन किया है। दो दिन से उपमंडल में हो रही बारिश से उपमंडल की गलोग-कुनिहार, कोठी- जमोगी-चईया, कोठी-कोलका-चम्यावल, कंधर-बेरल, कैंथ का पानी-चंदपुर, शालाघाट- अर्की- कुनिहार, अर्की-भूमती समेत अन्य सड़क मार्ग बाधित रहे। बारिश से शहर के मधुवन कॉलोनी में डंगा ढह जाने से एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही कॉलोनी के लोगों का रास्ता भी बंद हो गया। जानकारी के अनुसार तेज बारिश से वीरवार रात को मधुवन कॉलोनी में रास्ते का डंगा गिर गया।
जाबली में हाईवे पर गिर रहे पत्थर व पेड़ : कालका शिमला हाईवे -5 पर दतयार से लेकर सनवारा तक जगह-जगह पर पत्थर, मलबा व पेड़ गिर रहे हैं। फोरलेन निर्माता कंपनी ने ऐसे स्थानों पर ट्रैफिक के लिए एक लेन को बंद कर रखा है। हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है। फोरलेन निर्माण कंपनी मलबा हटाने के लिए कार्य कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment