header ads

रिज के टैंक की हुई सफाई, शाम को सेंट्रल जोन में पानी की सप्लाई बाधित

रिज मैदान से पानी के टैंक की शनिवार को सफाई की गई। इस कारण कुछ जगह पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। हालांकि सफाई करने से पहले सुबह वाली शिफ्ट में पानी की सप्लाई दी गई। लेकिन सेंट्रल जोन कैथू, मालरोड में शाम के समय वाली पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। टैंक की सफाई का काम सुबह दस बजे शुरू हुआ जो कि शाम करीब साढ़े चार बजे तक चला। रिज के टैंक के साथ ही शहर के अन्य टैंकों की सफाई भी की जाएगी। सरकार की ओर से इस बारे में निर्देश मिले हैं। सफाई का यह काम 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है। सरकार ने यह भी तय किया है कि सभी टैंकों की सफाई का काम साल में दो बार करना जरूरी है। शहर के अन्य वार्डों में पार्षद की देखरेख में टैंकों की सफाई का काम किया जाना है।

पानी के टैंक में दरारें बरकरार

शिमला के रिज मैदान पर बने टैंक में दरारें बनी हुई है। टैंक में दरारें अभी भी पहले की तरह बनी हुई है। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है कि ये दरारें नहीं बढ़ी है। एसजेपीएनएल इस टैंक की मरम्मत करने जा रहा है। इसका काम एक निजी कंपनी को दिया गया है। हालांकि मरम्मत करने से पहले बाईपास सिस्टम तैयार किया जा रहा है ताकि पानी की कोई दिक्कत सेंट्रल जोन में न आए। सेंट्रल जोन में सीधे संजौली के पानी के टैंक से पानी की सप्लाई की जानी है। इसके बाद ही टैंक की मरम्मत का काम किया जा सकेगा।

गिर खड्ड में गाद, ठियोग में भी पानी की किल्लत
ठियोग|अपर शिमला में हुई बारिश के बाद गिरि खड्ड में गाद आने का असर ठियोग नगर की पेयजल सप्लाई पर भी पड़ा है। गाद के कारण गिरि खड्ड ठियोग उठाऊ पेयजल योजना से पानी के पंप नहीं चल पाए। ठियोग नगर के कई वार्डों को शनिवार को पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई है। नगर के वार्ड नंबर पांच में शनिवार को पानी नहीं मिला। ठियोग में वार्डों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। ठियोग के लिए गिरी खड्ड से मिलने वाले पानी से ही अधिकतर वार्डों को पेयजल मिलता है। दूसरी योजना चिखड़ खड्ड से बनी है जिससे केवल दो वार्डो को ही पानी की सप्लाई होती है। जलशक्ति विभाग के ठियोग स्थित सहायक अभियंता रविकांत शर्मा के अनुसार सिल्ट के कारण शुक्रवार को पंप न चल पाने के कारण समस्या आई है जैसे ही पानी साफ होगा पंप चालू कर ठियोग के लिए पानी की सप्लाई जी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cleaning of the tank of the ridge, water supply interrupted in the central zone in the evening


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget