हिमाचल प्रदेश में नई शिक्षा नीति काे लागू करने बारे प्रदेश मंत्रिमंडल आज बड़ा फैसला ले सकती है। पिछले कुछ दिनाें से नई शिक्षा नीति काे लागू करने को लेकर शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में कई बैठकें भी हो चुकी हैं। इस नई शिक्षा नीति काे प्रदेश में किस तरह से लागू किया जाना है, शिक्षा विभाग ने इसका प्रारूप तैयार किया है।
आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हाेने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में नई शिक्षा नीति पर विभाग द्वारा प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। शिक्षा सचिव ने अधिकारियाें काे नई शिक्षा नीति के बारे में पूरी तैयारी के साथ आने काे कहा है। वहीं दूसरी तरफ खाद्य सुरक्षा याेजना के नए लाभार्थियाें के चयन के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में वन टाइम रिलेक्सेशन के मुद्दे पर भी चर्चा हाे सकती है।
प्रदेश में टेक्स पेयर्स की जगह डेढ़ लाख हाऊसहाेल्ड काे एनएफएस में शामिल करने का मामला भी कैबिनेट में पेश किया जाएगा। काेराेना संकट काल के बीच ग्राम सभा की बैठकें न हाेने से लाभार्थियेां का चयन नहीं हाे सकेगा। इसे देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एनएफएस के लाभार्थियाें का चयन करने के लिए सरकार से वन टाइम रिलेक्सेशन मांगी है। बैठक में विभागाें में रिक्त पदाें काे भरने की भी मंजूरी दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment