शहर में चलने वाली एचआरटीसी की टैक्सियों में फिलहाल किसी तरह के किराए में बढ़ोतरी नहीं होगी। एचआरटीसी प्रबंधन सरकार को किराया बढ़ोतरी को लेकर कोई भी प्रपोजल नहीं भेज रहा है। इससे पहले प्रस्ताव था कि शहर में चल रही इलेक्ट्रिक व साधारण टैक्सी का किराया बढ़ेगा। ऐसे में शहर में उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो हर रोज एचआरटीसी की टैक्सियों में सफर करते हैं। हाल ही में एचआरटीसी की बसों में 25 फीसदी किराए में बढ़ोतरी की गई थी। तर्क दिया गया था कि डीजल की कीमतों में उछाल आने के कारण किराए में बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह शहर में चल रही टैक्सियों के किराए में भी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव बनाया गया था। अब प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि शहर में चल रही टैक्सियों का किराया नहीं बढ़ेगा।
शहर में ऐसी जगह चलती है टैक्सियां, जहां नहीं जा सकती है बसेंः शिमला शहर की बात करें तो यहां पर अधिकतर प्रतिबंधित मार्ग हैं। ऐसे में इन जगहों पर बसों का चलना संभव नहीं है। इसलिए एचआरटीसी की ओर से टैक्सियों का संचालन इन रूटों पर किया गया है। टैक्सी संकरे और प्रतिबंधित मार्गों पर आसानी से चल सकती हैं।
25 टैक्सियों में सफर करते हैं हजारों लोगः शिमला में करीब 25 टैक्सियां चल रही है। जिनमें 11 इलेक्ट्रिक टैक्सियां समरहिल, संजौली, भट्टाकुफर, विकासनगर, कसुम्पटी, न्यू शिमला, टुटू, सचिवालय को चल रही हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक टैक्सी सामान्य टैक्सी की तरह ही हैं, लेकिन शिमला शहर की कठिन भौगोलिक स्थिति के चलते अधिक चढ़ाई में गाड़ी को चढ़ाने के लिए अत्याधुनिक बूस्टर तकनीक भी इलेक्ट्रिक टैक्सी में दी गई है। चालक को जहां महसूस होगा की टैक्सी चढ़ाई नहीं चढ़ पा रही है, वहां चालक बूस्टर का इस्तेमाल कर सकता है।
ईटीएम से मिलेंगे अब टिकटः एचआरटीसी की टैक्सियों में यात्रियों से मनमाने किराए की वसूली नहीं हो सकेगी। टैक्सियों में यात्रियों को ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) से टिकट दिए जाएंगे। सभी टैक्सियां जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से लैस होंगी।
^शहर में चल रही टैक्सियों का किराया नहीं बढ़ेगा। किसी तरह का प्रस्ताव सरकार को नहीं भेजा जाएगा। पहले से तय किए गए किराए के आधार पर ही टैक्सियां चलती रहेंगी। देवासेन नेगी, आरएम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment