header ads

नप बैठक में फिर गरमाया स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा, टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी भड़के पार्षद

नगर परिषद की बैठक में एक बार फिर शहर में स्ट्रीट लाइट्स के खराब होने और समय पर उन्हें ठीक नहीं किया जाना और कई जगह लाइट्स का प्रबंध नहीं हो पाने को लेकर मामला काफी गरमाया। पार्षदों का तो यहां तक कहना था कि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जबकि शहर के लोग रोजाना रात के समय परेशानी से दो-चार हो रहे हैं।
उन्हें स्ट्रीट लाइट से प्रॉपर सुविधा नहीं मिल पा रही। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुलोचना देवी ने की। उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, ईओ केएल ठाकुर समेत पार्षद मौजूद थे। बैठक में पार्षदों की ओर से टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी का मामला भी उठाया। कुछ पार्षदों का तो यहां तक कहना था कि जो भी बैठकें हो रही हैं उनकी प्रेसिडिंग की कॉपी उन्हें नहीं पहुंचाई जा रही।

नगर परिषद के ईओ केएल ठाकुर का कहना था कि बैठक के दौरान विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई है। कई प्रस्ताव हाउस में पास किए हैं। ठाकुर का कहना है कि पार्षदों की ओर से स्ट्रीटलाइट का मामला जो उठाया है। कंपनी को लिखा जाएगा। जिस दुकानदार को नोटिस जारी किया था वह बिना एग्रीमेंट के ही 2010 से चल रही थी। नोटिस दे दिया गया है अगली कार्रवाई उसके बाद ही की जाएगी।

50 में एक को नोटिस

भोटा चौक में नगर परिषद की दुकान पर किराएदार वीरेंद्र मल्होत्रा भी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि वहां 50 दुकानें हैं, लेकिन केवल उन्हें ही नोटिस जारी किया है। नगर परिषद ने उन्हें नोटिस जारी कर दुकान खाली करने को कहा है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि यह न्याय संगत नहीं है। बैठक के दौरान जो प्रॉपर्टी खरीदते हैं उनको हाउस टैक्स लगाने को लेकर भी चर्चा की गई और उनकी डिटेल बनाकर उन्हें हाउस टैक्स जारी किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget