जिला मुख्यालय के नजदीकी हरोली-रामपुर पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रात के अंधेरे में पुलिस व दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रलोक कॉलोनी का निवासी अनिल कुमार बीबीएमबी नंगल में कार्यरत है। बुधवार देर शाम अनिल कुमार स्कूटी पर सवार होकर हरोली-रामपुर पुल पर पहुंचा और अपनी स्कूटी पुल पर पार्क करने के बाद पुल के एक किनारे से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान पुल से गुजर रहे लोगों ने अनिल कुमार को पानी में बहते देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि युवक बहता हुआ कुछ दूरी पर पानी के बीच फंस गया है। ऐसे में पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक को बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि अनिल कुमार घर में किसी से लड़ाई झगड़ा करने के बाद पुल पर पहुंचा था। थाना प्रभारी ऊना गौरव भारद्वाज ने बताया कि दमकल विभाग व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। जिसके लिए उन्हें शबाशी। उन्होंने बताया कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर पता किया जा रहा है। फिलहाल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
सांभर का मीट पका रहे थे चार लोग, केस दर्ज
रायपुर मैदान में वन विभाग की टीम ने जंगली सांभर मारने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है। उनके पास से आठ किलोग्राम कच्चा मांस भी बरामद किया है। गुप्त सूचना मिलने पर जब टीम वहां पहुंची तो कुकर में सांभर का मांस पकाया जा रहा था। साथ ही एक कोने में बंदूक रखी हुई थी। इस संबंध में आरएफआे संदीप कुमार ने यहां बंगाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रीतम, संजीव, पवन और गणेश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उस बंदूक को भी जब्त कर लिया हैै। वन विभाग ने सांभर मांस के सैंपल भी कलेक्ट किए हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment