उपमंडल आनी के दलाश में ऐतिहासिक ऋषि पंचमी मेले के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कोविड 19 के दौरान मेले का बिना अनुमति के आयोजन करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड 19 नियमों की धज्जियां उड़ाने पर मंदिर कमेटी के कारदार समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने यह कार्यवाही सोशल मीडिया पर अनिल आर्या नाम शख्स के नाम से मैसेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन के संज्ञान में बात आने के बाद की है।
आनी के दलाश में ऋषि पंचमी पर 26 और 27 अगस्त को कोविड गाइडलाइन्स की परवाह किए बिना मेले का आयोजन हुआऔर भीड़ जुटी।
मंदिर कमेटी के प्रधान उत्तम ठाकुर ने बताया कि मंदिर कमेटी के कारदार संकी राम और कुछ अन्य ने उन्हें बताया कि मेले की परमिशन प्रशासन से मिल गई है लेकिन जब परमिशन की कॉपी मांगी तो कारदार ने नहीं दी। इसलिए उन्होंने इस अायोजन से खुद को अलग कर लिया था।
वहीं एचपी 35 वाले फेसबुक पेज से दलाश के दुकानदार अनिल आर्य की तस्वीर छाप कर मेले के आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगाया गया था। अनिल आर्या ने इस बयान पर आपत्ति जताई तो यह पोस्ट हटा दी गई थी। लेकिन तब तक व्हाट्सएप वायरल हो चुके थे। पुलिस ने दलाश जा कर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment