header ads

रामपुर के वार्ड पांच में लोगों के लिए बनेगा पार्क

नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर पांच बनने वाली दुकानों का इंतजार कर रहे व्यापारियों को नगर परिषद ने झटका दिया है। उसके स्थान पर पार्क बनाने का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया और व्यापारियों से एडवांस ली गई रकम वापस करने का फैसला किया गया। शुक्रवार को आयोजित नगर परिषद की शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई और उन्हें गति देने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

नगर परिषद रामपुर की बैठक नप अध्यक्ष सुमन घागटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कार्यकारी अधिकारी डीसी नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहेे। बैठक में वार्ड नंबर पांच बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रस्ताव को रद्द कर उसके स्थान पर पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है।

जबकि इसके लिए करीब चार साल पहले परिषद द्वारा करीब 12 लोगों से एडवांस में रकम भी ले रखी है। वहीं जो लोग पैसा वापस नहीं लेना चाह रहे हैं, उनकी मांग है कि भविष्य में जब भी नगर परिषद दुकानें बनाती है तो उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

इसके साथ-साथ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रामपुर में सड़क किनारे और सीढ़ियों में बैठ कर सब्जी बेचने वालों को नवनिर्मित पार्किंग में जगह दी जाएगी। वहीं सफाई के लिए कुछ दिन पूर्व जो टेंडर हुआ था उसे भी हाऊस ने रद्द कर पुराने ठेकेदार को तीन माह के लिए सफाई व्यवस्था देखने की अनुमति दे दी है।

रामपुर की गौशाला में पहले घास के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती थी, लेकिन अब उसे भी रद्द कर घास लेने के लिए सीधे पैसे देने पर निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खनेरी अस्पताल के पास भविष्य में परिषद द्वारा सराय एवं पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा, इसके लिए जल्द ही जगह का चयन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सभी वार्डों में विकास के कामों को गति देने पर चर्चा की गई और उन्हें गति देने के लिए परिषद के कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर पार्षद नरेश, ऊषा चौहान, नीलम गुप्ता, करण शर्मा, विशेषर लाल, साधना शर्मा, अनु गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget