कुल्लू जिले में सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा जिससे नदी नाले उफान पर हंै और कई नदी नाले खतरे के निशान से ऊपर बहने लगे हैं। इसमें नदी-किनारे बस्तियों को खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। डीसी कुल्लू डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश 25 अगस्त तक होने का अनुमान लगाया गया है जिस कारण नदी नाले और ज्यादा रूद्र रूप कर सकते हैं ऐसे में नदी नाले के किनारों में रहने वाले लोग ऐतियात बरतें। उधर, जिला मुख्यालय कुल्लू की सरबरी नदी ने भी रौद्र रूप धर लिया है जिस कारण नदी किनारे सरबरी में झुग्गियों में पानी घुस गया है और कई झुग्गियां यहां रहने वाले लोगों ने खाली कर दी हैं। करीब 6 झुग्गियां पानी में बह चुकी है। झुग्गियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि बारिश पिछली रात से लगातार चल रही है जिस कारण नदी ने रौद्र रूप ले लिया है। इससे उनकी झुग्गियां खतरे में पड़ गई हंै और हमारे पास रहने के लिए भी जगह नहीं है । ऐसे में वे कहां शरण लंे, यह उनके लिए सवाल बना हुआ है। इसके साथ ही भुंतर संगम के पास भी झुग्गियाें तक पानी पहुंच गया है। उधर, श्री नयना देवी के समीपवर्ती गांव मलेटा में बरसात के कारण एक मकान ढह गया। मकान के ढहने से इसमें रहने वाला परिवार बेघर हो गया है। वहीं घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। मकान का मालिक दिव्यांग है। पीड़ित परिवार ने अपने मवेशियों के साथ एक तिरपाल तान कर उसमें आसरा लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment