विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के स्थानांतरण आदेश पर लगी रोक हटा ली गई है। पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों चुनाव के मद्देनजर वैसे पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिन्होंने एक जिले में 4 वर्षों में 3 साल पूरा कर लिया है।
हालांकि, बाद में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए उनके स्थानांतरण आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने रोक लगा दिया था। कारण यह बताया गया था कि स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों को एक से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी हो रही है। अब चूंकि राज्य में अनलॉक थ्री लागू है और चुनाव करीब आ रहा है, इसलिए पुलिस मुख्यालय ने स्थानांतरण आदेश पर लगाई गई रोक हटा ली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment