प्रदेश में भाजपा की सरकार को रिपीट करने के लिए भाजपा का नेतृत्व एक्शन मोड में आ गया है। इसी के तहत जिला मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवम शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने ऊना, कुटलैहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारकों के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों समेत केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों पर मंथन किया।
इस मौके पर सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। जिसके लिए विस्तारकों को अब अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि इस समय विपक्ष नेता और मुद्दा विहीन हो चुका है।
वही गगरेट में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं और विस्तारको के साथ बैठक कर जहां पार्टी की गतिविधियों का फीडबैक लिया। वहीं कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए, आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने का आह्वान किया।
सतपाल सत्ती का मैहतपुर से ऊना तक जोरदार वेलकम
ऊना| छठे राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर ऊना में सतपाल सिंह सत्ती का जोरदार वेलकम हुआ। दोपहर 12 बजे सत्ती मैहतपुर पहुंचे, लेकिन जिला वासियों के उत्साह के चलते उन्हें ऊना तक पहुंचने में लगभग दो घंटे लग गए। जगह-जगह पर ऊना वासियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, पटाखे फोड़े तथा लड्डू बांटे।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वह नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। सर्किट हाउस ऊना पहुंचने पर सतपाल सत्ती को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल अादि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment