शिमला में चार नए काेराेना पाॅजिटिव मरीज आए हैं। इसमें पहला मामला जताेग आर्मी अस्पताल का है, जहां एक सेना का जवान पाॅजिटिव पाया गया है। कुछ दिन पहले यह जवान बाहरी राज्य से लाैटा है और यहां पर क्वारेंटाइन में था। देररात इसकी रिपाेर्ट आई ताे जवान काे जताेग स्थित आर्मी के काेविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं ढली क्वारेंटाइन सेंटर में कोलकाता से आया एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। अर्की का भी एक व्यक्ति शिमला में पॉजिविट निकलना है।
इसी तरह एक मरीज ठियाेग के मतियाणा में आया है। यहां पर कुछ दिन पहले दिल्ली से एक सेब व्यापारी मतियाणा पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद इसे प्रशासन ने इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन में भेज दिया था। शनिवार देररात इसकी रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव पाई गई। जिसके बाद इसे मशाेबरा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। जिला शिमला में अभी तक कुल 266 काेराेना के मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें अभी भी 80 केस एक्टिव है।
काेराेना पाॅजिटिव की तबीयत बिगड़ी आईजीएमसी रेफर
शिमला| काेराेना के पीड़ित 49 साल के एक व्यक्ति काे बद्दी से शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया। दाे दिन पहले ही व्यक्ति काेराेना पाॅजिटिव पाया गया था। रविवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। दाेपहर बाद करीब चार बजे व्यक्ति काे लेकर एंबुलेंस आईजीएमसी शिमला पहुंची। यहां पर आइसाेलेशन वार्ड में उसे एडमिट किया गया है और उसे वेंटीलेटर दिया जा रहा है।
बद्दी में प्रदेश में सबसे ज्यादा काेराेना के मामले हैं। यहां पर राेजाना कई मरीज काेराेना के सामने आ रहे हैं। बीते दाे दिनाें में बद्दी में तीन काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की माैत हाे चुकी है। इस बारे में आईजीएमसी के एमएस ने कहा कि 49 साल के काेराेना पाॅजिटिव व्यक्ति काे बद्दी से शिमला रेफर किया गया है। उसे आइसाेलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment