प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलाें में इस साल सर्दियाें की छुट्टियां नहीं हाेंगी। अध्यापकाें और बच्चाें काे जनवरी व फरवरी में भी स्कूल आना पड़ेगा। एकेडमिक कैलेंडर काे पूरा करने के लिए सरकार स्कूलाें का शेड्यूल री-ऑर्गेनाइज करेगी। सरकार ने लाॅकडाउन के बीच पहले ही स्कूलाें काे 52 दिन के लिए बंद कर दिया है। विंटर वेकेशन अवकाश वाले स्कूलाें में एकेडमिक सेशन मार्च से दिसंबर तक का हाेता है। जनवरी और फरवरी 15 तक स्कूल बंद रहते थे पर इस बार नहीं रहेंगे। स्कूलाें काे सर्दियाें में खाेला जाएगा। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार इस संदर्भ में अक्टूबर में फैसला लेगी। शिमला, चंबा के भरमाैर, कुल्लू, किन्नाैर, सिरमाैर, मंडी में कई जगहाें में सर्दियाें में स्कूल बंद हाे जाते हैं।
इस बार सरकार ने विंटर और समर वेकेशन स्कूलों के फाइनल पेपर मार्च में करवाने का फैसला लिया है। कोरोना के कारण स्कूल बंद होने व छात्रों की पढ़ाई देरी से शुरू होने के चलते सरकार इस बार पूरे प्रदेश में मार्च माह में पेपर करवाने जा रही है। हाल ही में शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया था।
स्कूलों को खोलने को लेकर केंद्र 31 से पहले जारी कर सकती है गाइडलाइंस
प्रदेश में 31 अगस्त तक स्कूल बंद हैं। ऐसे में केंद्र सरकार एक- दो दिनों में राज्य को स्कूल खोलने काे लेकर गाइडलाइंस जारी कर सकती है। हालांकि कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में अभी स्कूल खुलते नहीं दिख रहे हैं, लेकिन केंद्र की ओर से जारी गाइडलाईनस के बाद ही सरकार प्रदेश में स्कूलों को खोलने पर कोई निर्णय लेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment