परवाणू-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के दूसरे चरण चंबाघाट से कैथलीघाट फोरलेन का काम भी लटकता दिख रहा है। इस चरण की शुरुआत चंबाघाट में फ्लाईओवर का काम इन दिनों लेबर न होने के कारण रुका हुआ है। लॉकडाउन से पहले इस फ्लाईओवर पर करीब 100 मजदूरों और इंजिनियर्स की टीम काम कर रही थी। जिनकी संख्या आज पांच से 10 के बीच रह गई हैं। इतनी कम संख्या में लेबर के साथ फ्लाईओवर का काम कैसे हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अभी फ्लाईओवर का काम करीब 10 फीसदी ही हुआ है। आने वाले दिनों में काम में तेजी भी लाई जाती है तो भी इसमें करीब दह माह से एक साल देर होगी।
चंबाघाट में रेलवे लाइन के कारण फोरलेन के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। पिछले साल सितंबर में इसका काम शुरू हो गया, लेकिन पहले जमीनी विवाद के कारण काम रुका रहा। बीच में काम हुआ तो मार्च में लॉकडाउन के कारण फिर बंद हाे गया।
लॉकडाउन से पहले यहां करीब 100इंजिनियर्स और मजदूरों की टीम काम कर रही थी। लॉकडाउन के दौरान निर्माता कंपनी एरिफ की लेबर पलायन कर गई। इस समय यहां सिर्फ पांच मजदूर ही रह गए हैं।
इतने बड़े प्रोजेक्ट में पांच लोगों का होना न होना बराबर है यानी इन दिनों फ्लाईओवर का काम रुका हुआ है। चंबाघाट चौक पर अभी तक फ्लाईओवर के काम के नाम पर सिर्फ पिल्लर ही खड़े हो पाए हैं।
चौक पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। यह काम भी करीब 300मीटर में ही हुआ है बाकी यहां कोई काम नहीं हुआ है। काम पूरा करने की डेडलाइन के लिए सिर्फ 10 माह का समय बचा है। जबकि काम अभी90 फीसदी होना है। कारण चाहे जो भी रहे हों, लेकिन असल बात यह है कि फोरलेन के इस दूसरे चरण को पूरा होने में भी पहले चरण की तरह ही देर होने वाली है। पहले चरण का काम अढाई साल की देर से भी पूरा नहीं हुआ है।
आगे क्या : लेबर की कमी के कारण फ्लाईओवर का काम प्रभावित हुआ है। आगे आने वाले दिनों में इसका काम कैसे चलेगा इस पर चंबाघाट-कैथलीघाट फोरलेन निर्माता कंपनी के जीएम अमित मलिक ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लेबर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि काम में तेजी लाई जा सके। अगले हफ्ते तक कुछ लोग यहां पहुंच जाएंगे।
600 मीटर बनना है फ्लाईओवर : चंबाघाट में रेलवे क्रॉसिंग के उपर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसकी लंबाई 600 मीटर है। यह फ्लाईओवर चंबाघाट चौक से पहले शुरू होकर शिमला की ओर डीजल पंप के पास तक बनेगा। इस फ्लाईओवर का काम सितंबर 2019 में शुरू हुअ था। अभी तक पूरे प्रोजेक्ट की तरह इस फ्लाईओवर का काम भी तय समय से काफी पीछे चल रहा है। पूरे प्रोजेक्ट के साथ इस फ्लाईओवर को भी बना कर तैयार करना है यानी इसके लिए मई, 2021 की डेडलाइन दी गई है, लेकिन इस समय जो काम की स्थिति है उससे साफ है कि तय समय में यह काम पूरा नहीं होने वाला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment