बिहार की बड़ी और प्रमुख नदियां उत्तर बिहार में ज्यादा हैं। महिलाओं को विधानसभा भेजने के मामले में भी उत्तर बिहार आगे है। विधानसभा के 243 क्षेत्रों में 153 गंगा के उत्तर में हैं, जबकि दक्षिण बिहार में 90 हैं। जिलों के हिसाब से देखें, तो पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, खगड़िया और बेगूसराय जिले महिलाओं को मौका देने में अधिक उदार रहे हैं। सीतामढ़ी जिले के सात में से तीन ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पिछले दो चुनावों से महिलाएं जीत का परचम लहरा रही हैं।
प्रति सीट महिला प्रत्याशी द. बिहार में ज्यादा
चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर खड़े होने के मामले में दक्षिण बिहार की महिलाएं कुछ आगे ही हैं। 2010 में कुल महिला प्रत्याशी थीं 307, जिनमें उत्तर बिहार से 184 तथा दक्षिण बिहार से 123 थीं। प्रति सीट के हिसाब से देखें, तो उत्तर बिहार में यह संख्या 1.2 तथा दक्षिण बिहार में 1.3 थी। 2015 के चुनाव मैदान में 271 महिलाएं थीं, जिनमें उत्तर बिहार से 160 तथा दक्षिण बिहार से 111 थीं। प्रति सीट यह संख्या उत्तर बिहार में 1.04 तथा दक्षिण बिहार में 1.2 थी।
इन 13 सीटों पर दोबारा जीत कर आईं महिलाएं
- रामनगर
- बाजपट्टी
- रुन्नी सैदपुर
- बेलसंड
- फुलपरास
- त्रिवेणीगंज
- धमदाहा
- रूपौली
- दरौंदा
- चेरिया
- बरियारपुर
- खगड़िया
- दानापुर
- बाराचट्टी
4 सीटों पर तीसरी बार जीत कर आईं महिलाएं
- रुन्नी सैदपुर
- रूपौली
- खगड़िया
- दानापुर
इन चार सीटों में रुन्नी सैदपुर, रूपौली और खगड़िया उत्तर बिहार में हैं, जबकि दानापुर दक्षिण बिहार में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment