क्यारीबंगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग रात को बंद होने से फागू और ठियोग के बीच सैकड़ों गाड़ियों की लाइनें लग गईं। पुलिस को रात को ही सेब के ट्रक व अन्य बड़े वाहनों को फागू के पास रोकना पड़ा। यहां बड़ी गाड़ियां करीब 17 घंटे तक फंस रही। मंगलवार दोपहर बाद एनएच बहाल होने के बाद ही इन गाड़ियों को शिमला की ओर जाने दिया गया।
वहीं शिमला के लिए सुबह के समय दूध, ब्रेड आदि जरूरी वस्तुओं की सप्लाई कंडाघाट से जुन्गा-मैहली रोड होकर की गई। छोटी गाड़ियां वैकल्पिक मार्गों से चली गई, लेकिन फागू में सेब नियंत्रण कक्ष के पास सोमवार रात 11 बजे के बाद सेब व सब्जियों के ट्रकों को रोक दिया गया। इस कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
यहां से सिर्फ शिमला व सोलन और बिलासपुर मंडी की ओर जाने वाली बसों, छोटे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई। एक ओर लगी ट्रकों की लाइन लगने के कारण सब्जियों के वाहन भी जाम के कारण फंसते रहे। हालांकि पुलिस ने पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए थे, इससे भी कोई राहत नहीं मिली। भेखल्टी तक लंबी लाइन लगने के कारण मंगलवार दोपहर को पुलिस ने फागू से आगे कुफरी के पास ट्रकों को रोका।
ठियोग की ओर आने वाली कई गाड़ियां छैला के पास रोकनी पड़ीः हालांकि ऊपरी शिमला से सोलन और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली सेब और बड़ी गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर बलग-राजगढ़ रो़ड को रखा गया था। लेकिन इस मार्ग से बहुत कम गाड़ियां गई। ऐसे में जुब्बल, रोहड़ू की ओर से जाने वाली सेब की बड़ी गाड़ियां भी ठियोग की ओर से आना चाह रही थीं। लेकिन फागू के पास गाड़ियों की लाइनें लगने के कारण इन गाड़ियों को छैला के पास ही रोकना पड़ा।
इसके चलते ठियोग व अपर शिमला में सेब व सब्जियों का सीजन होने के कारण किसानों बागबानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबर जाम लगने से कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी काफी परेशानी हुई। ठियोग से चंडीगढ़ व अन्य मंडियों को जाने वाली सब्जियों की गाड़ियां भी फंसी रही। ट्रकों को रोके जाने के कारण मंगलवार को भी ठियोग व शिमला के बीच वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती रही। एक ओर ट्रकों की लाइन के कारण सड़क वन वे हो गई जिस कारण बार-बार यातायात रुकता रहा।
वैकल्पिक मार्गों से गाड़ियों को भेजने की थी व्यवस्थाः ठियोग डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कालका शिमला सड़क बंद होने के कारण एहतियातन ट्रकों को फागू नियंत्रण कक्ष से पीछे रात 11 बजे से रोकना पड़ा। हालांकि बाद में यातायात सामान्य करने के लिए कुफरी से आगे ट्रकों को नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहनों को चंडीगढ़ व अन्य स्थानों के लिए अन्य वैकल्पिक सड़कों से भेजने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि दोपहरबाद कालका शिमला रोड बहाल होने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment