header ads

एलपीजी गाेदाम में एक कराेड़ का गबन, इंचार्ज किया डिसमिस, चंबा के किलाड़ में 2015-18 तक किया था घोटाला

किलाड़ एलपीजी गाेदाम में एक कराेड़ का गबन करने वाले गाेदाम इंचार्ज संताेष कुमार काे राज्य आपूर्ति निगम ने नाैकरी से डिसमिस कर दिया है। निगम ने विभागीय ऑर्डर जारी कर दिए हैं। एक कराेड़ के गबन मामले पर संताेष कुमार काे चार्जशीट किया गया था। जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति द्वारा 2015 से 2018 तक गैस सिलेंडर मामले में गबन काे अंजाम दे रहा था।

निगम ने इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई और विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी। दाे साल तक चली विभागीय कार्रवाई के बाद निगम ने बुधवार को डिसमिस करने के ऑर्डर जारी कर दिए है।

गैस सिलेंडरों के पैसे जमा नहीं करवाता था

गाेदाम इंचार्ज संताेष कुमार 2015 से गैस सिलेंडर सप्लाई में हेराफेरी कर रहा था। गैस सिलेंडर की सप्लाई के पैसाें काे वह जमा न करवाकर अपने पास ही रखता था। यही नहीं दाेषी लाेगाें से एंडवांस में पैसे मांगता और उसे जमा न करवा कर अपने पास ही रखता था। मामला उस समय सामने आया जब दस्तावेजों में गड़बड़ी आने पर एचपीएससी मंडी के एरिया मैनेजर ने इसका विशेष ऑडिट करवाया और उसमे एक कराेड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी का मामला सामने आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget